फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The team caught 60 monkeys from ward four and eight.

Kaithal News: टीम ने वार्ड चार और आठ से पकड़े 60 बंदर

Mon, 06 May 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 06 May 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
The team caught 60 monkeys from ward four and eight.
राजौंद। कस्बे के विभिन्न वार्डाें में बंदर पकड़ने पहुंची टीम करीब 60 बंदरों को पकड़कर यमुनानगर के कालेसर जंगलों में छोड़ने के लिए ले गई। इससे लोगों को बंदरों के उत्पात की समस्या से राहत मिली है। वहीं नगरपालिका सचिव ने बताया कि बंदर पकड़ने वाली एजेंसी को एक वर्ष का टेंडर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार काफी समय से वार्ड के लोग बंदर पकड़ने के लिए नगरपालिका प्रशासन से गुहार लगा रहे थे। लोगों ने बताया कि बंदरों के कारण कई हादसे हो चुके थे। बंदरों के हौसले इतने बुलंद थे कि घरों में अगर महिला बच्चे अकेले हो तो वे घर में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचाने के साथ काट लेते थे। टीम के सदस्यों ने रविवार को वार्ड नंबर चार व आठ में 50 से 60 बंदरों को पकड़ा। नगरपालिका सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि नगर के लोगों की ओर से बंदरों के उत्पात मचाने की शिकायतें मिल रही थी। इसलिए ये अभियान चलाया गया है। जब तक पूरे नगर में बंदरों को पकड़ा नही जाएगा। ये अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed