फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The swearing-in ceremony infused new energy into the city's development

Kaithal News: शपथ ग्रहण से शहर के विकास में नई ऊर्जा का संचार

Thu, 11 Sep 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 11 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The swearing-in ceremony infused new energy into the city's development
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को आयोजित मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह ने शहर के राजनीतिक और सामाजिक जीवन में नई ऊर्जा का संचार किया। समारोह की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लीला राम रहे।

सरकार द्वारा मनोनीत पार्षदों सरदार स्वरूप सिंह और बलदेव लोट को शपथ दिलाई गई। तीसरी मनोनीत पार्षद उर्मिला शर्मा पारिवारिक कारणों से उपस्थित नहीं हो सकीं, उनकी ओर से उनके पति सुरेश शर्मा कार्यक्रम में पहुंचे, जिनका ईओ दीपक कुमार ने स्वागत किया।
विज्ञापन


मंच पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राव सुरेंद्र सिंह, नगर परिषद वाइस चेयरपर्सन सीमा देवी, एडवोकेट कृष्ण सैनी, पूर्व अध्यक्ष यशपाल प्रजापति, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल सैनी, समाजसेवी आयुष गर्ग, उद्योगपति अशोक मित्तल, युवा नेता सुमित गर्ग नौच सहित अन्य पार्षद और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। मंच संचालन पार्षद विरेंद्र बतरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि शहर के विकास कार्यों में अब और तेजी आएगी। अधिकारी 31 निर्वाचित पार्षदों की तरह मनोनीत पार्षदों की बातों को भी गंभीरता से लें और किसी की अनदेखी न की जाए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाना है और नए पार्षदों के जुड़ने से कार्यों की रफ्तार बढ़ेगी। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि पार्षदों को जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देनी चाहिए।

समारोह में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राव सुरेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति और अन्य नेताओं ने भी पार्षदों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।


समारोह में पार्षदों, नेताओं और बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया। पार्षद प्रवेश शर्मा, लीलू सैनी, राजेश सिसोदिया, दीपक शर्मा, रिंकू सैनी, राज सैनी, रामफल सैनी, दिनेश शर्मा, सोनिया धीमान, परमजीत कौर, काका सचदेवा, संजू, रोहन मित्तल, बलजीत इंदल, महेश गोगिया, बीरभान सैनी, जग्गा सैनी, मोहनलाल सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

अब पार्षदों की संख्या 31 से बढ़कर 34 हो गई है। इससे नगर परिषद की कार्यप्रणाली मजबूत होगी और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed