{"_id":"678968f03d7669001c0fb17c","slug":"the-sun-was-shining-but-the-cold-wave-troubled-us-kaithal-news-c-245-1-kht1001-126618-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: धूप तो खिली पर शीतलहर ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: धूप तो खिली पर शीतलहर ने किया परेशान
विज्ञापन
कैथल। मौसम में परिवर्तन लगातार जारी है। कड़ाके की सर्दी से परेशान चल रहे लोगों को वीरवार को निकली धूप से कुछ राहत मिली। लेकिन शीतलहर ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने कि संभावना है।
बता दें कि बुधवार को घना कोहरा छा गया था। इसके बाद फिर से मौसम में बदलाव हुआ। धूप खिलने के बाद घरों की छत व पार्क में बैठकर लोगों ने धूप का आनंद उठाया। वीरवार को अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड का प्रकोप कम होने के साथ ही बाजार में भी रौनक लौट आई। सुबह से ही बाजार में खूब चहल पहल रही। दिनभर आसमान साफ रहा और धूप खिली रहीं । मौसम साफ होने से बाजार में भी दुकानें समय पर खुल गई। वहीं, दोपहर के समय बाजार में चहल पहल बढ़ने लगी। लोगों ने घरों की छतों पर बैठकर धूप का आनंद लिया।
दुकानों के साथ सड़क की पटरियों पर कपड़े बेचने वालों के पास भी ठीक-ठाक भीड़ लग रही है। जब से ठंड का मौसम परिर्वतन होना शुरू हुआ है बाजारों में भी गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए लगातार ग्राहक आ रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि बीते दिन शाम के समय बहुत ही अधिक कोहरा जमाने से गेहूं व अन्य फसलों को नुकसान का भी खतरा है। सब्जी कि फसल को भी कोहरा जमने से नुकसान भी हो रहा है। प्रतिदिन मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने कि संभावना है।