फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The students accused the professor of indecency and demanded his change.

Kaithal News: छात्राओं ने प्राध्यापक पर अभद्रता का आरोप लगा बदलने की उठाई मांग

Fri, 13 Oct 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 13 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
The students accused the professor of indecency and demanded his change.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। राजकीय कन्या कॉलेज चीका के एक विभाग की छात्राओं ने कॉलेज के प्राचार्य को पत्र लिखकर एक प्राध्यापक पर अभद्र भाषा बोलने का आरोप लगाया है। पत्र की प्रति विभाग के उच्चाधिकारियों को भी भेजी गई है।

पत्र में छात्राओं ने प्राध्यापक को बदलने की मांग उठाई है। आरोपी प्राध्यापक ने इसके पीछे संबंधित विभागाध्यक्ष का हाथ बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ छात्राओं को विभागाध्यक्ष ने खुली छूट दी है। ये छात्राएं कॉलेज में बहुत कम आती हैं या देर से आती हैं और कक्षा में दिए काम को भी पूरा नहीं करतीं। जब टोका जाता है तो इस तरह के झूठे आरोप लगाए जाते हैं।
विज्ञापन


विदित हो कि छात्राओं ने जिस प्राध्यापक पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप लगाए हैं, उनके खिलाफ छात्राएं छह माह पहले भी उपायुक्त को गुमनाम चिट्ठी लिख अभद्रता का आरोप लगा चुकी हैं। तब मामले की कॉलेज स्तर से लेकर उच्च अधिकारियों तक के स्तर पर जांच हुई थी, लेकिन उस दौरान की जांच सार्वजनिक नहीं की गई। ऐसे में एकबार फिर छात्राओं की ओर से लगाए गए आरोप से कॉलेज प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में संबंधित विभागाध्यक्ष ने कहा कि आरोपी अतिथि प्राध्यापक की ओर से उन्हें मामले में घसीटा जा रहा है, उनके ऊपर लगाए आरोप निराधार हैं। आरोप लगाने वाले अतिथि प्राध्यापक पर छात्राओं को कक्षा में न घुसने देने, समय पर कॉलेज न आने जैसे मामलों में पहले ही पांच बार नोटिस जारी हो चुके हैं जो कॉलेज रिकॉर्ड में दर्ज हैं। छात्राएं एक ही की शिकायत कर रहीं है तो प्रबंधन और विभाग को इस पर जांच करना चाहिए।
छात्राएं बोलीं-डफर और मूर्ख जैसे शब्दों से करते हैं संबोधित
छात्राओं ने अपने पत्र में बताया है कि उनके विभाग के प्राध्यापक उनके साथ अभद्र भाषा में बात करते हैं। उन्हें डफर, मूर्ख जैसे शब्दों से संबोधित करते हैं। आरोप लगाया कि उक्त प्राध्यापक ने छात्राओं पर हाथ उठाने का भी प्रयास किया है।

प्राचार्य बोले-एक दिन पहले ही लिया है चार्ज, स्टाफ की बैठक के बाद लेंगे निर्णय

प्राचार्य राम निवास यादव ने कहा कि उन्होंने बुधवार को ही कॉलेज प्राचार्य के पद पर नियुक्ति ली है। उसी दिन शाम को स्टाफ के एक सदस्य ने छात्राओं की ओर से लिखा गया उक्त पत्र उन्हें व्हाट्सअप पर भेजा था। मामले की तहत तक जाने के लिए जल्द ही स्टाफ सदस्यों की बैठक बुलाई जाएगी। यदि प्राध्यापक पर लगाए आरोप सही पाए गए तो मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाकर कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed