{"_id":"6a4c07e30ac0cc757203ccb1","slug":"the-student-committed-suicide-after-receiving-a-threat-kaithal-news-c-245-1-kht1013-151937-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: धमकी मिलने के बाद की थी छात्र ने खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: धमकी मिलने के बाद की थी छात्र ने खुदकुशी
विज्ञापन
मृतक विवेक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। शहर के शक्ति नगर क्षेत्र में निजी स्कूल के 11वीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र विवेक की आत्महत्या के करीब डेढ़ महीने बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि एसएस बाल सदन स्कूल के नाम से इंस्टाग्राम ग्रुप में मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर छात्र ने 13 मई को आत्महत्या की।
शक्ति नगर निवासी विवेक के पिता रामकुमार ने बताया कि उनके बेटे के संस्कार के बाद घर में कई चीजें खंगालीं तो उन्हें मोबाइल में इंस्टाग्राम पर मैसेज मिले। इसमें लिखा था कि तीन छात्रों ने उसे परेशान किया और जान से मारने की धमकी दी। इसलिए उसने आत्महत्या कर ली। अब शिकायत के आधार पर शहर थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 107 के तहत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिता रामकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पुत्र विवेक कुमार शहर के एसएस बाल सदन स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। 13 मई 2026 को विवेक स्कूल से घर लौटा, खाना खाने के बाद घर में ही था। दोपहर करीब एक बजे रामकुमार स्कूल के बच्चों को लेने के लिए ऑटो लेकर चले गए। करीब दो बजे लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला तो वह पड़ोसी की छत के रास्ते घर में पहुंचे। ऊपर के कमरे में विवेक फंदे से लटका मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।