{"_id":"68754cbbf599aee66a0e7bdd","slug":"the-stalled-construction-of-city-square-will-resume-kaithal-news-c-18-1-knl1004-692239-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सिटी स्क्वॉयर का रुका निर्माण फिर होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सिटी स्क्वॉयर का रुका निर्माण फिर होगा शुरू
Tue, 15 Jul 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के पुराने बस अड्डे पर बन रहे सिटी स्क्वॉयर प्रोजेक्ट का रुका हुआ निर्माण कार्य जल्द ही दोबारा शुरू होगा। नगर परिषद ने इसके लिए 19 करोड़ रुपये की नई निविदा सूचना जारी कर दी है। यह प्रोजेक्ट करीब 54 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होना है और शहर की संरचनात्मक विकास में इसकी अहम भूमिका मानी जा रही है।
नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि पूर्व में निर्माण कार्य कर रही एजेंसी को कार्य में अनियमितता और लगातार देरी के चलते ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था, जिससे निर्माण पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से ठप पड़ा था।
लंबे समय से लटका है प्रोजेक्ट, भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे ः सिटी स्क्वॉयर परियोजना की शुरुआत वर्ष 2014 में की गई थी, लेकिन 11 साल बाद भी यह पूरी नहीं हो पाई है। अब तक कुल कार्य का केवल लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा ही पूरा हो सका है। वर्ष 2018 में इस प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए थे, जिसके चलते पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सहित 11 अधिकारियों के खिलाफ जांच की गई थी।
विज्ञापन
शहर को मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएं ः सिटी स्क्वॉयर परियोजना के तहत शहरवासियों को कई आधुनिक सुविधाएं मिलनी हैं। इसमें 30 बैंकों के लिए संयुक्त परिसर, पांच मंजिला कॉम्प्लेक्स, और एक सुव्यवस्थित पार्किंग सुविधा का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, यह प्रोजेक्ट स्थानीय व्यापार और शहरी गतिविधियों को भी गति देगा।
हाईकोर्ट से मिली मंजूरी, अब बदलेगी प्रोजेक्ट की रफ्तार
ब्लैकलिस्ट की गई एजेंसी के ठेकेदार ने इस कार्रवाई के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया था। कोर्ट ने निर्माण कार्य पर अंतरिम रोक लगा दी थी। हालांकि, हाल ही में हाईकोर्ट ने नई एजेंसी के माध्यम से कार्य प्रारंभ करने की अनुमति दे दी है, जिसके बाद 19 करोड़ रुपये की नई निविदा जारी कर दी गई है।
नगर परिषद का दावा है कि नई एजेंसी के चयन के बाद कार्य में तेजी लाई जाएगी और जल्द ही शहरवासियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। – सुरभि गर्ग, अध्यक्ष, नगर परिषद