{"_id":"67c609f5289e60988209ed7c","slug":"the-speed-of-the-truck-decreased-on-the-breaker-the-car-collided-from-behind-kaithal-news-c-18-1-knl1004-594430-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ब्रेकर पर ट्रक की स्पीड घटी, पीछे से कार टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ब्रेकर पर ट्रक की स्पीड घटी, पीछे से कार टकराई
Tue, 04 Mar 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के करनाल रोड फाटक पर रविवार देर रात ट्रक की स्पीड कम होने पर एक फॉर्च्यूनर कार उससे टकरा गई। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे कार चालक की जान बच गई। दोनों वाहन शहर की ओर से करनाल रोड सर छोटूराम चौक की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे फाटक के पास पहुंचे तो ब्रेकर आने पर ट्रक चालक ने गाड़ी की स्पीड कम कर दी और हादसा हो गया।
सूचना पाकर जीआरपी पुलिस और सिविल लाइन पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्रेन की सहायता से कार को रेलवे ट्रैक से हटाकर एक ओर साइड में लगाया गया। कार व ट्रक की टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि तभी फाटक पर तैनात ड्यूटी कर्मी भी अचानक आवाज सुन बाहर निकले और देखा कि फॉर्च्यूनर गाड़ी सड़क हादसे में आगे से क्षतिग्रस्त हो गई।
कार चालक में एक युवक सवार था। चालक को किसी भी प्रकार की गंभीर चोटें नहीं आई। चालक को ट्रैक से हटाते हुए की घटना पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। अभी तक कार चालक की जानकारी नहीं मिल पाई है। जीआरपी चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि उनके पास हादसे की सूचना आई थी। जबकि इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। यदि शिकायत मिलती है तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।