फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The sound of Chaudhar's selection intensified in the city and village

शहर व गांव में चौधर चयन की आहट तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
The sound of Chaudhar's selection intensified in the city and village
शहर और गांव में चौधर के लिए सरगर्मी शुरू हो गई है। प्रशासन जहां चुनाव करवाने की तैयारियों में जुटा है। वहीं उम्मीदवारों ने एक बार फिर कमर कस ली है। कैथल शहर में नगर परिषद, नगर पालिका चीका और राजौंद का चुनाव होना है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में जिला परिषद, सात ब्लॉक समितियों और 277 ग्राम पंचायतों में चुनाव होना है।
विज्ञापन

साल भर पहले ही नगर परिषद कैथल, नगर पालिका चीका और राजौंद में पार्षदों, चेयरमैन व चेयरपर्सन का कार्यकाल खत्म हो गया था। वहीं पंचायतों का कार्यकाल भी पूरा हो चुका है। इसके बाद से सभी स्थानीय निकायों में प्रशासक नियुक्त हैं। बीडीपीओ ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासक हैं तो एसडीएम शहरी क्षेत्रों में नियुक्त किए गए हैं। अब हरियाणा में चुनावी आहट के साथ ही उम्मीदवारों ने फिर से कमर कस ली है। अब जब चुनावी आहट तेज हुई तो कैथल, नगर पालिका चीका और राजौंद सहित जिले के सभी गांवों में सरपंच, ब्लॉक समिति व जिला परिषद का चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। साथ ही मतदाताओं को अपने पक्ष में करने को जतन कर रहे हैं।
विज्ञापन

कैथल नप में 1.05 लाख मतदाता चुनेंगे महिला चेयरपर्सन
कैथल शहर में नगर परिषद की एक लाख 05 हजार से अधिक वोट हैं। यहां मतदाता सूची फाइनल हो चुकी है। शहर में 31 वार्डों में से कई भावी उम्मीदवारों ने मतदाता सूची को लेकर दावे और आपत्तियां की थीं, जिन्हें निपटा दिया गया है। कैथल नगर परिषद में चेयरपर्सन का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हुआ है। नगर पालिका चीका में चेयरपर्सन का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए और राजौंद नगर पालिका में चेयरमैन का पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए फाइनल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ नगर परिषद कैथल कुलदीप मलिक ने बताया कि चुनाव के लिए मतदाता सूची के सभी दावे और आपत्तियां निपटा दिए गए हैं। मतदाता सूची फाइनल हो गई है। इसी प्रकार से चीका और राजौंद नगर पालिका की भी मतदाता सूची फाइल हो चुकी है।
पंचायतों का आरक्षण तय होना अभी बाकी
ग्रामीण क्षेत्र में सरपंच पद के लिए अभी आरक्षण तय होना है। साल भर पहले एक बार आरक्षित ग्राम पंचायतों का चयन कर लिया गया था। इसके बाद सरकार ने महिलाओं को 50 प्रतिशत सीटें देने की घोषणा कर दी। इस कारण अब 277 पंचायतों में से कौन सी पंचायतों में सरपंच का पद किस वर्ग के लिए निर्धारित होगा, इसका फैसला अभी किया जाना है। जिला परिषद के लिए आरक्षण फाइनल कर दिया गया है। 21 में से 10 वार्ड महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। साथ ही सात ब्लॉक समिति के लिए आरक्षण का फैसला हो चुका है। अब ग्रामीण स्तर पर मतदाता सूची का शेड्यूल जारी किया गया है।
ये है ग्रामीण क्षेत्र की वोट बनाने का शेड्यूल-
ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची के लिए वार्ड अनुसार मतदाता सूची का ड्रॉफ्ट तैयार करने के लिए 23 मई 2022 से 13 जून 2022 तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद 15 जून को मतदाता सूची को वार्ड अनुसार प्रकाशित किया जाएगा। इसे ग्राम पंचायत, ब्लॉक समिति व जिला परिषद में प्रकाशित कर लोगों से दावे व आपत्तियां आमंत्रित की जाएगी। इसके बाद 21 जून तक दावे व आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी। दावे व आपत्ति खत्म करने की तिथि 28 जून होगी। इसके बाद डीसी कार्यालय में अपील की तिथि एक जुलाई निर्धारित की गई है। डीसी कार्यालय द्वारा दावे व आपत्तियों को छह जुलाई तक खत्म किया जाएगा। इसके बाद 22 जुलाई को मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन कर दिया जाएगा।

सीवन नगर पालिका तो बन गई, चुनावी तैयारियां अभी कोसों दूर
जिले में सीवन ग्राम पंचायत का दर्जा बढ़ाकर नगर पालिका तो कर दिया गया है, लेकिन अभी चुनावी तैयारियां सीवन नगर पालिका के लिए कोसों दूर हैं। सीवन में अभी वार्ड बंदी हो गई है। यहां मतदाता सूची तैयार की जा रही है। 20 जून को फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। मतदाता सूची का ड्रॉफ्ट 11 मई तक तैयार किया जा चुका है। 18 मई तक दावे व आपत्तियां दर्ज करवाने का समय था। 31 मई तक ये दावे व आपत्तियां निपटाई जाएंगी। छह जून तक डीसी के समक्ष अपील की जा सकेगी। इसके बाद 9 जून तक डीसी कार्यालय द्वारा अपील निपटाई जाएंगी। 20 जून को फाइनल मतदाता सूची तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed