फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The smell of Gyeong increased the prestige of the district in handball.

Kaithal News: ग्योंग की महक ने हैंडबॉल में बढ़ाया जिले का मान

Tue, 24 Feb 2026 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 24 Feb 2026 03:34 AM IST
विज्ञापन
The smell of Gyeong increased the prestige of the district in handball.
हैंडबॉल ​खिलाड़ी महक ट्रॉफी और पदक के साथ।
कैथल। गांव ग्योंग की 15 वर्षीय खिलाड़ी महक हैंडबॉल में जिले का नाम चमका रही हैं। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली महक जिले और राष्ट्री स्तर पर अब तक कई पदक जीत चुकी हैं। महक पिछले पांच वर्षों से ग्योंग के हैंडबॉल ग्राउंड में नियमित अभ्यास कर रही हैं। उनकी दिनचर्या बेहद अनुशासित है। सुबह 5 से 7 बजे तक दो घंटे अभ्यास और शाम 4 से 7 बजे तक तीन घंटे कठिन अभ्यास करती हैं। उनके कोच रविंदर और राहुल उन्हें तकनीकी और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने में लगातार मार्गदर्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन

महक के पिता रिंकू मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के बावजूद उन्होंने बेटी के खेल सपने को कभी कमजोर नहीं होने दिया है। महक दो बहनों और एक भाई में से एक हैं। वह फिलहाल एसएसएस ग्योंग में पढ़ाई कर रही हैं और पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। महक के पिता रिंकू का कहना है कि महक एक दिन खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन


कोच रविंद्र का कहना है कि महक में खेल के प्रति समर्पण और अनुशासन साफ नजर आता है। वह खेल को खेल भावना से खेलती हैं और अपने अथक प्रयासों से महक ने यह मुकाम हासिल किया है। वह कभी अभ्यास से पीछे नहीं हटतीं। चाहे मौसम की मार हो या फिर बुखार, महक किसी भी परिस्थिति में खुद को मैदान में हैंडबॉल के अभ्यास करने से नहीं रोक पाती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

महक की उपलब्धियां
- महक ने वर्ष 2023-24 में 67वीं नेशनल स्कूल गेम्स, दिल्ली में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।
- इसके अलावा 38वीं सब जूनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप 2023-24, राजस्थान में कांस्य पदक अपने नाम किया।
- वर्ष 2025 में आयोजित 39वीं सब जूनियर गर्ल्स नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप, कर्नाटक में भी उन्होंने हिस्सा लेकर बेहतरीन खेल दिखाया।
- राज्य स्तर पर भी महक का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। 57वीं हरियाणा स्टेट स्कूल टूर्नामेंट, हिसार (2024-25) में कांस्य पदक जीता।
- 16वीं हरियाणा स्टेट सब जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप 2023-24, ग्योंग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
- इसके अतिरिक्त पांचवीं हरियाणा राज्य मौलिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2023-24, पंचकूला में रजत पदक और चौथी हरियाणा स्टेट स्कूल टूर्नामेंट 2022, हिसार में कांस्य पदक जीता।
- जिला मौलिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता, कैथल में भी उन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed