फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The shops under construction on the pond land were demolished

Kaithal News: तालाब की जमीन पर निर्माणाधीन दुकानों को ढहाया

Mon, 07 Apr 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 07 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The shops under construction on the pond land were demolished
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार को तालाब की जमीन पर बनाई जा रही अवैध रूप से दुकानों के निर्माण पुलिस पार्टी के साथ मिलकर गिराया। राजौंद बिजली बोर्ड के एसडीओ योगेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।

इस दौरान नगर पालिका के एमई अशोक कुमार कनिष्ठ अभियंता अश्विनी कुमार व अन्य स्टाफ सदस्य ने पुलिस टीम के साथ मिलकर तालाब की जमीन पर बनाए जा रहे अवैध निर्माण को गिरा दिया।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर बाद असंध मार्ग पर नगर पालिका व राजौद पुलिस प्रशासन दल के साथ अवैध निर्माण को गिरवा दिया गया। राजौंद के मुख्य मार्ग पर दादा खेड़े के साथ अवैध निर्माण को नगर पालिका प्रशासन पुलिस टीम ने तीन दुकानों पर जेसीबी चला कर अवैध निर्माण को गिरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह निर्माण करवा रहे प्रताप राणा ने इसे गलत बताया। दावा कर कहा कि यह जमीन लाल डोरे की जगह में है और वह कई वर्षों से यहां रह रहे हैं। उसने बताया कि नगर पालिका प्रशासन ने इस जमीन बारे जो उससे जवाब मांगा था वह सभी कागजी कार्रवाई के साथ जवाब दिया गया था।


उसने बताया कि जमीन के सभी कागजात भी नगर पालिका में दिखाएं गए थे। साथ ही टैक्स, दुकानों को बनाने के लिए नक्शा पास करवाया गया था। तीन दुकानों पर लेंटर डालने की तैयारी थी, लेकिन प्रशासन ने दुकानों को तुड़वा दिया और मेरी किसी ने नहीं सुनी। इस दौरान नपा से प्रदीप कुमार, थाना राजौद पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed