{"_id":"686ebaaaaaad8bd2b90ff884","slug":"the-second-batch-of-barfani-seva-mandal-kaithal-left-for-baltal-kaithal-news-c-18-1-knl1004-688262-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बर्फानी सेवा मंडल कैथल का दूसरा जत्था बालटाल के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बर्फानी सेवा मंडल कैथल का दूसरा जत्था बालटाल के लिए रवाना
Thu, 10 Jul 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बर्फानी सेवा मंडल (रजि.) कैथल की ओर से बालटाल, कश्मीर में चल रहे 31वें विशाल भंडारे के लिए दूसरा जत्था बुधवार को रवाना हुआ। जत्थे को मंडल उपप्रधान राजकुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जत्था मंडल सचिव सत्यनारायण गोयल की अध्यक्षता में माता गेट स्थित कार्यालय से बालटाल के लिए प्रस्थान कर गया।
जत्था रवाना करने से पूर्व मंडल सदस्यों ने मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।
मंडल सचिव सत्यनारायण गोयल ने बताया कि बालटाल में श्रद्धालुओं की सेवा हेतु मंडल द्वारा संचालित भंडारे में बड़ी संख्या में सेवादार सेवा दे रहे हैं। भंडारे में यात्रियों के लिए भोजन, कंबल, दवाइयां और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। भंडारा पूरी तरह से सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। इस अवसर पर प्रवीण गुप्ता, राकेश, सोमप्रकाश सैनी, धीरज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद