{"_id":"68a0ecada775e5ec2e0c7708","slug":"the-sacrifice-of-the-heroes-is-the-foundation-of-freedom-dhanda-kaithal-news-c-245-1-kht1010-136346-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वीरों का बलिदान है आजादी की नींव ः ढांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वीरों का बलिदान है आजादी की नींव ः ढांडा
Sun, 17 Aug 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
42 कैथल। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के पुलिस लाइन मैदान में शुक्रवार को आयोजित 79वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और विभिन्न कार्यक्रमों का अवलोकन किया।
डीसी प्रीति और एसपी आस्था मोदी की मौजूदगी में मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएसपी ललित यादव की अगुवाई में परेड ने मंच के सामने से गुजरते हुए सलामी दी। कार्यक्रम में जिले भर के दो हजार से अधिक स्कूली बच्चों ने मास पीटी, डंबल और लेजियम शो प्रस्तुत कर देशभक्ति का अद्भुत नजारा पेश किया।
कार्यक्रम में शामिल होने से पहले शिक्षा मंत्री शहीद स्मारक पहुंचे और ज्ञात-अज्ञात शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त केवल कैलेंडर की तारीख नहीं, बल्कि वह दिन है जो हमें याद दिलाता है कि मां भारती के असंख्य वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई।
विज्ञापन
जीरो टॉलरेंस नीति पर भारत
ढांडा ने कहा कि जब भी दुश्मन ने भारत की अस्मिता को चोट पहुंचाने की कोशिश की है, हमारे जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया था कि भारत आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलेगा और सात मई को सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकियों के नौ ठिकाने ध्वस्त कर दिए।
उन्होंने कहा कि कैथल जिले में करीब एक हजार करोड़ रुपये की लागत से भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज और प्रदेश का पहला संस्कृत विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है।
शिक्षा मंत्री ने की 5 लाख रुपये देने की घोषणा
कैथल। स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी के बच्चों ने योग से कार्यक्रम की शुरुआत की। जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, वहीं जाखौली अड्डा व अन्य विद्यालयों की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य से तालियां बटोरीं। सुपार्श्व जैन पब्लिक स्कूल, राधाकृष्ण पब्लिक स्कूल और आरकेएसडी पब्लिक स्कूल की प्रस्तुतियां भी खास रहीं। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने जिला प्रशासन को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। इनमें से 21 हजार रुपये परेड का नेतृत्व करने वाले डीएसपी ललित यादव को और 11 हजार रुपये मुख्य ड्रिल इंस्ट्रक्टर एएसआई अजय को प्रदान किए जाएंगे।परेड प्रतियोगिता में महिला पुलिस की टुकड़ी प्रथम रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सुपार्श्व जैन पब्लिक स्कूल ने पहला, राधाकृष्ण पब्लिक स्कूल ने दूसरा और आरकेएसडी पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। संवाद