फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The role of internship in life

Kaithal News: जीवन में इंटर्नशिप की बताई भूमिका

Fri, 09 May 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 09 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The role of internship in life
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के वाणिज्य विभाग की ओर से वीरवार को पेशेवर जीवन में इंटर्नशिप की भूमिका विषय पर ओरिएंटेशन-सह-विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता राकेश सुखीजा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. एसएस मेहला के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने संस्थान की उस प्रतिबद्धता को दोहराया जिसके तहत छात्रों को न केवल शैक्षणिक, बल्कि उद्योग आधारित व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किया जाता है।

उन्होंने इंटर्नशिप के महत्व के बारे में बताया कि किस प्रकार व्यावहारिक प्रशिक्षण और कार्यानुभव आज के प्रतिस्पर्धी पेशेवर परिवेश में छात्रों को विशिष्ट बनाता है। उन्होंने मीडिया एवं कॉर्पोरेट कार्यप्रणाली से जुड़े अपने अनुभव साझा किए व इसके तहत इंटर्नशिप का अवसर प्रदान करते हुए प्रत्यक्ष साक्षात्कार प्रक्रिया का आयोजन किया जिसके माध्यम से 15 छात्रों का चयन किया गया।
विज्ञापन


डॉ. गगन मित्तल, संयोजक, इंटर्नशिप समिति, ने छात्रों को इंटर्नशिप की प्रक्रिया, दिशा-निर्देश और पाठ्यक्रम में इसकी अनिवार्यता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इंटर्नशिप डिग्री कार्यक्रम का एक अनिवार्य भाग है और इसे पूर्ण किए बिना स्नातक की डिग्री प्रदान नहीं की जाएगी। इस अवसर पर डॉ. विशाल आनंद ने कार्यक्रम का समन्वय किया व डॉ. रचना सरदाना ने सफल संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में डॉ. अजय शर्मा (विभागाध्यक्ष, वाणिज्य विभाग), डॉ. पूजा मित्तल, मनीषा, डॉ. सुचेता, मीशू एवं इशिका की उपस्थिति उल्लेखनीय रहीं। यह कार्यक्रम बीकॉम और बीबीए के छात्रों के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ और इसे शैक्षणिक ज्ञान और उद्योग-जगत के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed