फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The road leading to Salempur Mahdood is in a dilapidated condition.

Kaithal News: सलेमपुर महदूद जाने वाली सड़क खस्ताहाल

Sun, 02 Nov 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 02 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The road leading to Salempur Mahdood is in a dilapidated condition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। कुरुक्षेत्र रोड रेलवे फाटक से डडवाना व सलेमपुर महदूद तक जाने वाली टूटी हुई सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबक बन चुकी है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण लाभ सिंह, प्रदीप, जसबीर, गणेश, राजेश, रणबीर सिंह महदूद और कश्मीर सिंह ने बताया कि सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। अब हालत यह है कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। थोड़ी सी बारिश में गड्ढों में पानी भर जाता है और पूरी सड़क तालाब जैसी बन जाती है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, गड्ढों की वजह से कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। धान के सीजन में कई बार ट्रालियों के एक्सल टूटने से हादसे टलते-टलते बचे हैं। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला कि सड़क जल्द ठीक कर दी जाएगी। नाराज ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से टूटी सड़क को शीघ्र दुरुस्त करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर अमित कुमार ने बताया कि इस सड़क का टेंडर पास हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed