फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The road from Gohara turn to Nagal is in bad condition

Kaithal News: गोहरा मोड़ से नागल तक सड़क खस्ताहाल

Tue, 11 Mar 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 11 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The road from Gohara turn to Nagal is in bad condition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। गोहरा गांव मोड़ से नागल तक की तीन किलोमीटर की सड़क जर्जर होने के चलते राहगीरों का सफर मुश्किलों से भरा हो गया है। मौजूदा समय में फोर व्हीलर से लेकर टू व्हीलर वाहन चालकों को अपने वाहनों के तीन किलोमीटर के सफर तय करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनका समय और धन दोनों बर्बाद हो रहे हैं।

गोहरा गांव की सरपंच पूजा रानी, नागल सरपंच सुखविंदर सिंह ने बताया कि इस सड़क का निर्माण हुए लंबा समय बीत गया है। इस सड़क की स्थानीय विभाग की ओर से सुध न लेने के चलते सड़क खस्ता हालत में है। लोग व्यंग्य में कहते हैं कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क...!
विज्ञापन


गोहरा निवासी महावीर फौजी, गोल्डी राणा, बृजपाल सिंह, हरदयाल, सोनू, संजीव ने बताया इस सड़क को बनाने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों से गुहार लगाने पर भी सुनवाई नहीं हुई। सड़क में पांच से 10 फीट तक लंबे ओर एक फीट गहरे गड्ढे बने होने से पैदल राहगीर भी सड़क पर न चलकर सड़क के किनारे की पगडंडी का सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोहरा मोड़ से गोहरा के रास्ते सरकारी आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, सरकारी ओर प्राइवेट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल स्थित है। डिस्पेंसरी ओर स्कूल में आने वाले राहगीर ओर बच्चे कई बार सड़क की खस्ता हालत के कारण पर गिरकर चोटिल हो चुके है।


इस रोड से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन का आवागमन होने से अक्सर सड़क की जर्जर हालत के कारण वाहनों को भी काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने मांग की है की इस सड़क का निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed