Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The road built at a cost of Rs 4 crore was uprooted within a few days.

Kaithal News: चंद दिनों में उखड़ी चार करोड़ में बनी सड़क

Thu, 05 Feb 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 05 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The road built at a cost of Rs 4 crore was uprooted within a few days.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सरकार के विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच भ्रष्टाचार और लापरवाही की एक और तस्वीर सामने आई है। अटेला से खरकां तक बनाई गई करीब 10 किलोमीटर लंबी सड़क, जो पंजाब को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण स्थानीय मार्ग भी है, निर्माण के कुछ ही दिनों बाद उखड़ने लगी है। लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से बनी इस सड़क की बदहाली ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली और गुणवत्ता नियंत्रण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सड़क की स्थिति देख ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीण जितेंद्र, राम सिंह सहित अन्य लोगों का आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से निर्माण कार्य में निम्न स्तर की सामग्री का इस्तेमाल किया गया। सड़क पर डाली गई परत इतनी कमजोर है कि कुछ ही दिनों में उखड़ गई और बजरी बाहर आ गई। भारी वाहनों का दबाव झेलना तो दूर, यह सड़क अब साधारण वाहनों के लिए भी सुरक्षित नहीं रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर कंकरीट उखड़ने से दोपहिया वाहन चालक लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। जगह-जगह सड़क की सतह टूट चुकी है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने की एसीबी से शिकायत

मामले के तूल पकड़ने और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद गुहला से विधायक देवेंद्र हंस ने अटेला से लैंडर पीरजादा तक हाल ही में बनी सड़क का निरीक्षण किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने कड़ा रुख अपनाते हुए इसे जनता के पैसे की खुली बर्बादी और भ्रष्टाचार का मामला बताया। विधायक देवेंद्र हंस ने इस पूरे मामले की शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को भेज दी है। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी या ठेकेदार इस घटिया निर्माण के लिए जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


सड़क का कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है। निर्माण कार्य है। बारिश के कारण कुछ समय के लिए काम रोका गया था। सड़क पर अभी एक लेयर और बिछाई जानी है। निर्माण में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जा रही है।

-वरुण कंसल, कार्यकारी

अभियंता-लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed