{"_id":"6a0223ce7b7b3858bb049c86","slug":"the-quality-of-dilapidated-roads-and-patchwork-will-be-investigated-adc-gave-instructions-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149193-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खस्ताहाल सड़कों और पैच वर्क की गुणवत्ता की होगी जांच, एडीसी ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खस्ताहाल सड़कों और पैच वर्क की गुणवत्ता की होगी जांच, एडीसी ने दिए निर्देश
Tue, 12 May 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 12 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
समाधान शिविर में शिकायतें सुनते एडीसी।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एडीसी डॉ. सुशील कुमार सख्त रुख में नजर आए। खस्ताहाल सड़कों और पैच वर्क की समस्याओं पर इनकी गुणवत्ता की जांच की बात कही। शिविर में पहुंची अन्य शिकायतों पर भी उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
चीका सड़क सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों ने एडीसी को गुहला क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य में हो रही अनावश्यक देरी तथा सड़कों पर किए जा रहे पैच वर्क में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता की जांच करवाने संबंधी शिकायत सौंपी। शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए एडीसी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए और जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
इसके अलावा गांव सिंह के लोगों ने पंचायती जमीन से कब्जा हटवाने की शिकायत रखी। इस पर एडीसी ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र में त्रुटियां, अवैध कब्जे हटवाने, आधार कार्ड अपडेट कराने और जल आपूर्ति से संबंधित शिकायतें भी सामने आईं। एडीसी ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर डीएसपी वीरभान, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता मनीष कुमार तथा सचिव पवन कुमार मौजूद रहे।
ये भी आई शिकायतें
तालाब की निशानदेही में देरी की शिकायत
गांव मुंदड़ी निवासी एक व्यक्ति ने तालाब की निशानदेही में हो रही देरी की शिकायत एडीसी के समक्ष रखी। इस पर एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को निशानदेही का कार्य जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए।
सेक्टर-18 निवासी राजबाला ने पार्क के सामने ट्यूबवेल लगवाने की समस्या रखी, जिस पर एडीसी ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जल्द समाधान करने को कहा।
गांव जाखौली निवासी फकीरचंद ने माइनर से खेत तक जाने वाली पाइपलाइन को दुरुस्त कर दोबारा चालू करवाने की मांग रखी। इस पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
शिकायतों के समाधान में देरी न हो : एडीसी
एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा उनका व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों को प्रशासनिक प्रक्रियाओं की सही जानकारी दें, ताकि उन्हें बेवजह कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।