फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The procession was taken out, given the message of Parashuram

शोभायात्रा निकाली, दिया परशुराम का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The procession was taken out, given the message of Parashuram
कैथल। सीवन गेट स्थित जिला सर्व ब्राह्मण सभा में शुक्रवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा में भगवान परशुराम, शिव गणेश सहित कई झांकियों को सजाया गया था। भगवान परशुराम के विशाल चित्र को एक झांकी में खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। शोभायात्रा पर शहर के लोगों ने रास्ते में पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

अर्जुन नगर ब्राह्मण धर्मशाला से शुरू होकर शोभा यात्रा सीवन गेट, डोगरा गेट, प्रतापगेट, होते हुए चंदाना गेट पहुंची। रास्ते में लोगों ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर पुष्प वर्षा की। शोभा यात्रा की अगुवाई युवाओं ने मोटरसाइकिल जत्थे के साथ की। इससे पूर्व ब्राह्मण धर्मशाला में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें जिला भर से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैथल के विधायक लीलाराम, विशिष्ट अतिथि नवीन जयहिंद रहे। आप के उत्तर क्षेत्रीय प्रभारी बीबी कौशिक ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर भजन गायक बलवीर शर्मा देबन ने रागिनियों में परशुराम जी की महिमा का बखान किया। जिले भर से ब्राह्मण युवा ढोल नगाड़ों के साथ फरसा लेकर कार्यक्रम में पहुंचे। ब्राह्मण समाज ने पगड़ी भेंट कर विधायक लीलाराम को सम्मानित किया। विधायक लीलाराम ने प्रधान विक्की शर्मा को पगड़ी भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बीएल भारद्वाज एडवोकेट, राजकुमार सरपंच बामणी वाला, क्योड़क के पूर्व सरपंच मोहन लाल शर्मा, नरेश भारद्वाज, भट्ट ब्राह्मण सभा के प्रधान सतीश शर्मा, मास्टर नोहरियां राम शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मणों को एकजुट होने की बहुत जरूरत है।
सर्व ब्राह्मण सभा के प्रधान व कार्यक्रम के आयोजक विक्की शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण सामाजिक रूप से सक्षम है और अपना राजनीतिक हित अच्छी तरह से जानता है। नवीन जयहिंद ने कहा कि जिस प्रकार अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बना है। उसी प्रकार रोहतक में भी भगवान परशुराम का भव्य मंदिर बनेगा और रविवार 22 मई को उसी जमीन पर परशुराम जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम का मंच संचालन सुरेश शर्मा व महिपाल कौशिक ने किया।
ये भी रहे मौजूद
इस मौके पर रतन लाल शर्मा, प्रवीण शर्मा सेगा, राकेश शर्मा, डॉ प्रदीप शर्मा, भट्ट ब्राह्मण सभा के प्रधान सतीश शर्मा, नरेश भारद्वाज, सुभाष बात्ता, अजय भारद्वाज, दिनेश वत्स, सुरेश बजरंगी, पवन शर्मा पहलवान, सुरेश बजरंगी, अभिजीत जोशी, सूबे सिंह बाबा लदाना, सतवीर मालखेड़ी व मोहन लाल शर्मा क्योडक़, महिंद्र सरपंच सिरटा, सतीश पाराशर पाडला, सोनू पाडला, पवन पहलवान, शिवकुमार, डॉ महेंद्र भारद्वाज, कपिल पांडे, सुरेश शर्मा झांज मौजूद रहे।

विधायक ने की 31 लाख रुपये देने की घोषणा
विधायक लीला राम ने कहा कि ब्राह्मण समाज के कारण ही वे दो बार चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे हैं। उन्होंने सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। उनके साथ संजय भारद्वाज, सुभाष बात्ता, राजू डोहर, अशोक भारती, श्यामलाल कल्याण ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि परशुराम का फरसा देश और समाज हित के लिए घूमा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed