फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The process of making the main gate at the station started

Kaithal News: स्टेशन पर मुख्य द्वार बनाने की प्रक्रिया शुरू

Thu, 26 Dec 2024 10:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Dec 2024 10:50 AM IST
विज्ञापन
The process of making the main gate at the station started
कमल बहल
विज्ञापन

कैथल। शहर के रेलवे स्टेशन पर गत 11 दिसंबर को दिल्ली मंडी के डीआरएम सुखविंद्र सिंह के औचक निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने स्टेशन में प्रवेश पर मुख्य द्वार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत रेलवे के अधिकारियों ने मुख्य द्वार बनाने के लिए कागजी कार्यवाही शुरू कर दी है। इसमें सबसे पहले रेलवे बोर्ड को सर्वे की रिपोर्ट भेजी है।

अब सर्वे की रिपोर्ट को अनुमति मिलने के बाद मुख्य द्वार बनाने का एस्टीमेट भेजा जाएगा। इसके साथ ही अधिकारियों की ओर से दूसरे प्लेटफार्म की तरफ टिकट घर बनाने की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं। अनुमति मिलने के बाद अब नए साल में जल्द ही मुख्य द्वार का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि स्टेशन में प्रवेश पर मुख्य द्वार बनाने के आदेश स्वयं डीआरएम ने दिए थे।
विज्ञापन


कैथल रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य का भेजा गया है प्रस्ताव ः कैथल रेलवे स्टेशन पर विकास को लेकर निर्माण कार्य करवाने के लिए सितंबर महीने की प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बाद निर्माण को लेकर रेलवे के अधिकारियों ने नक्शा भी तैयार करवाया था। इस कार्य के लिए आला अधिकारियों ने भी अनुमति दे दी है। इस प्रस्ताव के तहत कैथल के बड़े रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म लंबा किया जा रहा है। इसके साथ ही पुल को भी चौथी लाइन से पार बनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


1870 में अंग्रेजों के जमाने में हुआ था निर्माण

कैथल रेलवे स्टेशन का निर्माण 1870 में अंग्रेजों के जमाने में हुआ था। इसके बाद केवल एक बार ही कुछ विकास कार्य हो पाए थे। इन कार्याें में पार्किंग और स्टेशन अधीक्षक के कक्ष का निर्माण किया गया है। इस रेलवे स्टेशन को केंद्र सरकार ने अमृत भारत योजना में शामिल करने की योजना बनाई, लेकिन यह योजना सिरे नहीं चढ़ सकी है। हालांकि अब जीर्णोद्धार का कार्य शुरू करवाया गया है। - सतपाल गुप्ता, चेयरमैन, रेल यात्री कल्याण समिति, कैथल

प्लेटफाॅर्म ऊंचा न होने से बुजुर्ग होते हैं परेशान

कैथल रेलवे स्टेशन का प्लेटफाॅर्म काफी नीचा है। इस कारण रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफाॅर्म ऊंचा न होने से ट्रेन आने के समय उससे उतरने व चढ़ने से बुजुर्गों को काफी कठिनाइयां होती है। अब रेलवे इस परेशानी को दूर करने के लिए कार्य शुरू किया है तो वे सरकार और रेलवे के आला अधिकारियों का आभार जताते हैं। - बलवंत जाटान, प्रधान, कैथल रेल यात्री कल्याण समिति, कैथल।


निर्माण के लिए शुरू की गई कागजी कार्यवाही

डीआरएम सुखविंद्र सिंह ने स्टेशन पर विकास कार्य को आदेश जारी किए थे। इन्हीं आदेशों के तहत स्टेशन में प्रवेश पर मुख्य द्वार बनाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत निर्माण के लिए कागजी कार्यवाही शुरू की गई है। जैसे ही आला अधिकारियों को निर्देश मिलेंगे तो इसकी निविदा सूचना जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। - विजय सरोहा, सीनियर सेक्शन इंजीनयर, कुरुक्षेत्र।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed