फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The problem of drinking water and drainage was raised in the solution camp.

Kaithal News: समाधान शिविर में उठाईं पेयजल और जल निकासी की समस्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The problem of drinking water and drainage was raised in the solution camp.
समाधान ​शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते एसडीएम। प्रवक्ता - फोटो : वारदात के समय जेब में कारतूस भरकर लाया था आरोपी अभिषेक
कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिकायतकर्ताओं ने पेयजल और जल निकासी समेत विभिन्न समस्याएं रखीं। सहायक आयुक्त शिवानी पांचाल और एसडीएम संजय कुमार ने नागरिकों की समस्याओं को सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को इन समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिविर में पाई से आई धंतरो देवी ने कहा कि वह खुले दरबार में मकान से संबंधित समस्या लेकर पहुंची थीं। 70 वर्षीय धंतरो ने बताया कि चार महीने पहले बारिश के कारण उनका दो कमरों का मकान ढह गया था। अब वह पाई में ही एक किराए के मकान में रह रही हैं। धंतरो देवी ने एसडीएम से नया मकान दिलवाने की गुहार लगाई है। एसडीएम ने धंतरो को मकान तैयार करवा कर देने के लिए एक महीने का समय दिया है। समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र में त्रुटियां, जल निकासी, पेयजल समस्याएं और पेंशन आदि से संबंधित शिकायतें लोगों ने रखीं। दोनों अधिकारियों ने एक-एक कर सभी शिकायतों को सुना तथा संबंधित विभागों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




एसडीएम संजय कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत के समाधान में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। आमजन की शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनें। शिकायतों के समाधान का उचित निष्कर्ष निकालें। उन्होंने कहा कि प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के निपटान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed