फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The presentations impressed me, took salute in the rehearsal

Kaithal News: प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्वाभ्यास में ली सलामी

Thu, 25 Jan 2024 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 25 Jan 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
The presentations impressed me, took salute in the rehearsal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को भव्य ढंग से मनाने के लिए पुलिस लाइन मैदान में अंतिम पूर्वाभ्यास किया। इस मौके पर सीईओ जिला परिषद अश्वनी मलिक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। अंतिम पूर्वाभ्यास में एसपी उपासना, एसडीएम कपिल कुमार व अन्य अधिकारी शामिल रहे।

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के अंतिम पूर्वाभ्यास में सबसे पहले मुख्य अतिथि ने ध्वज फहराया। उसके बाद परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के उपरांत डीएसपी ललित यादव के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस पुरुष, जिला पुलिस महिला, होम गार्ड की प्लाटून, एनसीसी आर्मी डिविजन लडक़ों व लड़कियों की प्लाटून, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की गर्ल्स गाइड की टुकड़ी, ओपन स्काउट की प्लाटून व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों की प्लाटून ने शानदार मार्च पास्ट किया।
विज्ञापन


अंतिम रिहर्सल में विभिन्न स्कूल के बच्चों ने मास पीटी, डंबल, व लेजियम की प्रस्तुति दी। इसके बाद पूंडरी खंड के विभिन्न सरकारी स्कूल के बच्चों ने सूर्य नमस्कार व योगा की शानदार प्रस्तुति दी। कई प्रस्तुतियों में काफी कमी पाई गई, इसे अधिकारियों ने दोबारा से करवाया। कई प्रस्तुतियां समय सीमा के तहत नहीं थी। एसपी उपासना व सीईओ अश्वनी मलिक ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सभी इंचार्जों को और अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए और सभी प्रस्तुतियां समय पर पूरी हो इसके लिए निर्देश दिए। राष्ट्रगान को भी बेहतर गाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ ने शाम के समय एक बार फिर से बच्चों को अभ्यास करवाने बारे कहा। गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को विभिन्न स्कूल के बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुति भी देंगे, जिनमें सुपार्श्व जैन पब्लिक स्कूल की ओर से कोरियोग्राफी, हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नृत्यावली, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गीता भवन के नजदीक व जाखौली अड्डा की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति शामिल हैं। इसी प्रकार ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों की ओर से राष्ट्रीय गान पेश किया जाएगा। समारोह में विभिन्न विभागों की ओर से विकासात्मक यात्रा तथा सामाजिक मुद्दों पर आधारित शानदार झांकियों का भी प्रदर्शन होगा।

विदित रहे कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इससे पहले शहीद स्मारक पर जाकर समारोह के मुख्य अतिथि डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा अमर शहीदों को पुष्प चक्र भेंट कर श्रद्धांजलि देंगे। इसके साथ-साथ उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम गुहला में विधायक रामनिवास तथा कलायत में विधायक ईश्वर सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।


समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, समाज सेवियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार आशीष, डीएसपी उमेद सिंह, सीएमओ डॉ. रेनू चावला, डीआईपीआरओ कृष्ण कुमार, जिला बाल कल्याण

अधिकारी बलबीर चौहान, डीईओ रविंद्र कुमार, ईओ कुलदीप मलिक, सचिव रामजी लाल, बीरबल दलाल, अश्वनी बत्रा, प्रवीन थरेजा सहित स्कूल प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed