{"_id":"6112d0e48ebc3e2f6a134188","slug":"the-police-team-that-went-to-catch-the-accused-was-beaten-up-case-registered-kaithal-news-knl79575049","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट, केस दर्ज
विज्ञापन
शहर की एक कॉलोनी में बिजली का सामान चोरी मामले में वांछित आरोपी की तलाश करने गई पुलिस टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी व उसकी मां के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एएसआई मुकेश कुमार ने पुलिस ने शिकायत दी है कि वे सोमवार को एएसआई प्रवीण कुमार, एचसी नरेश कुमार, एचसी पवन कुमार के साथ कार में सवार होकर थाना तितरम में दर्ज बिजली चोरी मामले में वांछित आरोपी विक्रम निवासी सुभाष नगर जो वर्तमान में देवीगढ रोड कैथल में रहता है, उसकी तलाश में आरोपी के घर पहुंचे। इस दौरान वांछित आरोपी विक्रम उपरोक्त से पूछताछ के उपरांत गिरफ्तार करके आरोपी विक्रम को साथ लेकर महज दूरी तक ही चले थे।
आरोपी विक्रम की माता कृष्णा देवी ने मकान के सामने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद उसकी माता ने आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी की माता ने एचसी नरेश कुमार थप्पड़-मुक्के मारे व नाखूनों से उसके गल्ले व हाथों पर वार किया। इसके बाद आरोपी ने भी खुद को पुलिस के कब्जे से छूटकर अपने मकान के मेन गेट के पास से डंडा उठा कर एचसी नरेश कुमार के कंधे पर मारा। एएसआई प्रवीण कुमार ने पुलिसकर्मी नरेश कुमार को छुड़वाने का प्रयास किया तो आरोपी विक्रम ने डंडे एएसआई प्रवीण कुमार के कंधे पर वार किया व आरोपी विक्रम की माता कृष्णा देवी ने एएसआई प्रवीण कुमार को नाखून से खरोच मारी। इसके बाद पुलिस की टीम ने आरोपी विक्रम सिंह गिरफ्तार कर लिया और पुलिस थाना में ले आए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालकर, पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट करने व मौके से भागने का प्रयास किया है। इसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपी विक्रम व उसकी माता कृष्णा देवी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।