फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The person who cheated the girl was caught

Kaithal News: युवती से ठगी करने वाला पकड़ा

Wed, 28 May 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 28 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The person who cheated the girl was caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजौंद थाना क्षेत्र में एक युवती को रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर हुई ठगी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेरधा निवासी राजेश कुमार कि शिकायत अनुसार अलेवा जिला जींद निवासी रामनिवास कैंचुआ खाद बनाने का बिजनेस करता है। एसआई रमेश चंद्र की टीम ने जांच करते हुए उसे पकड़ा है।

राजेश के अनुसार, अगस्त 2024 में उसकी पहचान रामनिवास के साथ हुई थी, फिर उनकी आपस में दोस्ती हो गई थी। एक दिन वे साथ बैठे हुए थे। उसी समय उसकी भांजी का कॉल आया और उसने कहा कि वह बीए पास कर चुकी है और नौकरी करना चाहती है। इस पर रामनिवास ने कहा कि उसकी जान पहचान भिवानी निवासी हितेश से है जो युवाओं को नौकरी दिलाता है। उसे कहकर वह लड़की को रेलवे में टिकट कलेक्टर की नौकरी दिला देगा।
विज्ञापन


उन्होंने इस पर हामी भर दी। फिर आरोपियों ने उससे लड़की को नौकरी लगवाने के नाम पर दो बार में 78 हजार रुपये ले लिए और कहा कि एक महीने के अंदर ही आपकी भांजी को रेलवे में नौकरी लगवा देंगे। अगर नौकरी नहीं मिली तो पैसे वापस कर देंगे। काफी इंतजार के बाद भी जब आरोपियों ने भांजी को नौकरी नहीं दिलाई तो उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये मांगने पर आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उनके पास दोबारा फोन किया तो अंजाम बहुत बुरा होगा। इस बारे थाना राजौंद में केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से आठ हजार रुपये बरामद किए गए। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed