फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The person accused was included in the investigation.

Kaithal News: जिस पर आरोप, उसे जांच में किया शामिल

Tue, 02 Jul 2024 05:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 02 Jul 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
The person accused was included in the investigation.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला चीका। चीका में हांसी बुटाना नहर के साइफन से निकाली गई लाखों रुपये की मिट्टी को बेचने में शामिल होने के जिस अधिकारी पर किसानों ने आरोप लगाए थे प्रशासन ने उसी अधिकारी को जांच कमेटी में शामिल कर लिया। इस बात से किसान काफी नाराज हैं।

किसानों ने प्रशासन के इस कदम का विरोध किया है और तुरंत कमेटी को बदलने की मांग उठाई है।

इसके बाद यह पूरा मामला विधायक ईश्वर सिंह के संज्ञान में लाया गया तो विधायक ने तुरंत डीसी से बात कर जांच कमेटी को बदलने को कहा। विधायक के कहने पर डीसी ने जांच कमेटी से उक्त अधिकारी को हटाते हुए नई कमेटी का गठन कर दिया।
विज्ञापन


किसान नेता लखविंद्र सिंह किंद्र, जरनैल सिंह जैली, केवल सिंह सदरेहड़ी, गुरजंट टटियाना ने बताया कि हांसी बुटाना नहर के साइफन से मिट्टी निकालने का सरकार ने निविदा सूचना जारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि इस मिट्टी को बरसात के मौसम में होने वाली इमरजेंसी के लिए जमा किया जाना था। किसानों का आरोप है विभाग के अधिकारी ठेकेदार के साथ मिली भक्ति का लाखों रुपये की मिट्टी को खुले में बेच रहे है। पिछले दिनों किसानों द्वारा यह पूरा मामला एसडीएम गुहला के संज्ञान में भी लाया गया था। किसानों की मांग के बाद एसडीएम ने मिट्टी बेचने के आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया था। जिस अधिकारी पर मिट्टी बेचने में शामिल होने के आरोप लगे थे जांच कमेटी में उस अधिकारी का नाम शामिल कर दिया गया। अब विधायक ईश्वर सिंह के दखल के बाद डीसी ने बीडीपीओ गुहला, एसडीओ पंचायती राज व एसडीओ पीडब्ल्यूडी गुहला की तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर मिट्टी बेचने के आरोपों की जांच का जिम्मा सौंपा।


मिट्टी बेचने के आरोपों की जांच के लिए बीडीपीओ चीका, एसडीओ पंचायती राज व एसडीओ पीडब्ल्यूडी विभाग की कमेटी का गठन किया गया है। ये अधिकारी मामले की निष्पक्ष जांच कर मामले की रिपोर्ट करेंगे। यदि आरोप सही पाए गए तो ठेकेदार व जिम्मेवार अधिकारियों के

खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - कृष्ण कुमार, एसडीएम गुहला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed