फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The performances of children and mothers will be the center of attraction at Shri Sanatan Dharma Mandir.

Kaithal News: श्री सनातन धर्म मंदिर में बच्चों-माताओं की प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

Sun, 10 May 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 10 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The performances of children and mothers will be the center of attraction at Shri Sanatan Dharma Mandir.
मातृ दिवस कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते प्रधान रामप्रताप गुप्ता व अन्य।
कैथल। अग्रवाल युवा सभा कैथल की महिला इकाई ने मातृ दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने की घोषणा की है। यह कार्यक्रम रविवार को श्री सनातन धर्म मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इसमें बच्चों-माताओं की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन


सभा के प्रधान रामप्रताप गुप्ता ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें बच्चों एवं माताओं की मनमोहक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश केवल कूपन के माध्यम से होगा तथा सभा की ओर से सभी महिलाओं को निःशुल्क एंट्री कूपन वितरित किए जा चुके हैं। आयोजन के दौरान महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि वे पूरे उत्साह और आनंद के साथ कार्यक्रम का हिस्सा बन सकें।
विज्ञापन


महासचिव मोहनलाल गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का प्रयास है। सह सचिव हिमांशु गोयल एडवोकेट ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह माताओं के सम्मान को समर्पित रहेगा। इस अवसर पर रामकुमार बंसल (चेयरमैन), मोहनलाल गुप्ता, संजय बंसल, हिमांशु गोयल और सुभाष बंसल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed