फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The people of the city are suffering due to the strike of the cleaning workers

सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर वासी बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The people of the city are suffering due to the strike of the cleaning workers
13-कैथल। सोमवार को दीवाली पर शहर में उल्टी झाडू व काले झंडे लेकर प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मचारी। - फोटो : Kaithal
कैथल। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था दिन-ब-दिन खराब हो रही है। सभी सड़कों और चौराहों पर कूड़े-कचरे के ढेर लगे हुए हैं। बेसहारा पशु सड़कों पर कचरे को बिखेर रहे हैं, जिससे लोगों को आवाजाही के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने उनकी मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल की चेतावनी दी है, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि अभी व्यवस्था और ज्यादा बिगड़ेगी। वहीं मंगलवार को शहर के पार्षदों ने पहले नगर परिषद कार्यालय में बैठक की। फिर डीसी से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की। डीसी ने महज आश्वासन देकर पार्षदों को लौटा दिया।
विज्ञापन

दिवाली के दिन कर्मचारियों ने किया झाड़ू प्रदर्शन
दिवाली के दिन भी कर्मचारियों ने शहर में झाड़ू व काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया। शहर में सफाई का कार्य पूरी तरह से बंद रखा। कर्मचारी सुबह नगर परिषद कार्यालय परिसर में जमा हुए। वहां से प्रदर्शन करते हुए कमेटी चौक, तलाई बाजार, छात्रावास रोड, पुराना बस स्टैंड व पिहोवा चौक से होकर वापस नप कार्यालय तक गए। इस दौरान कर्मचारियों सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल नगरपालिका कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान बिट्टू बोहत, कैशियर चाहत लोट, राजेंद्र सिनंद, लक्की पुहाल व विजय गिल ने बताया कि इससे पहले भी कर्मचारी कई बार मांगों को लेकर हड़ताल, धरने व प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्हें मांगें पूरी करने का आश्वासन तो मिलता है, लेकिन कोई मांग पूरी नहीं होती है। अब उन्होंने संषर्घ लगातार जारी रखने की चेतावनी दी है। इसके लिए वे अन्य कर्मचारी संगठनों को भी हड़ताल का समर्थन करने की अपील कर रहे हैं। कई संगठनों ने प्रदर्शन का समर्थन भी किया है। अगर उनकी इसी प्रकार अनदेखी हुई तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी से मिले पार्षद-सफाई की समस्या को लेकर पार्षदों ने पहले ईओ कुलदीप मलिक के साथ बैठक की। इसमें कर्मचारी नेताओं से भी बात की गई। कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट कर दिया कि यह हड़ताल राज्यस्तर पर है। वे यहां से कुछ नहीं कर सकते। इसके बाद नप अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप गर्ग, पार्षद सुशीला शर्मा, पार्षद मोहन लाल, विनोद सोनी, लीलू सैनी, विजय गर्ग, वीरेंद्र कुमार, राज सैनी, सुरेंद्र कुमार, रिंकू सैनी, पार्षद मोहन लाल सहित कई पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि डीसी से मिलने पहुंचे। जहां डीसी डा. संगीता तेतरवाल ने पार्षदों को आश्वासन दिया कि कर्मचारियों से बातचीत कर हड़ताल समाप्त करवाई जाएगी। ईओ कुलदीप मलिक ने कहा कि पार्षदों व सफाई कर्मचारियों की बैठक हुई थी। इसके बाद पार्षद डीसी से भी मिले हैं। हड़ताल खुलवाने के प्रयास जारी हैं।

वैकल्पिक व्यवस्था बनाने में लगा नपा प्रशासन
कलायत। नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर मंगलवार को भी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे। नपा कार्यालय परिसर में कर्मियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेता सुनील बैद और संजय कुमार ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय मंत्री व संगठन के बीच महत्वपूर्ण मांगों पर पूर्व में बनी सहमति के बाद भी परिपत्र जारी नहीं किए गए। इसके चलते कर्मचारी 19 अक्तूबर से निरंतर हड़ताल पर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती प्रदर्शन जारी रहेगा। उधर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण नगर में सफाई व्यवस्था चौपट होकर रह गई है। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन व डोर-टू-डोर एजेंसी ने वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जा रही है। इसमें सभी वर्गों से नगर को साफ सुथरा रूप देने की अपील की है। नगर पालिका अध्यक्ष शशीबाला कौशिक, नपा कार्यकारिणी सदस्यों, सचिव पवन कुमार, सुपरवाइजर सोमप्रकाश शर्मा व नवीन राणा व्यवस्था को बहाल करने की कवायद में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed