फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The pace of development will increase in colonies after elections

Kaithal News: चुनाव बाद कॉलोनियों में बढ़ेगी विकास की रफ्तार

Wed, 17 Apr 2024 05:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 17 Apr 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
The pace of development will increase in colonies after elections
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लोकसभा चुनाव के बाद जब आचार संहिता हटेगी तब शहर की नई वैध हुई कॉलोनियों में विकास की रफ्तार बढ़ेगी। नए विकास कार्यों के तहत इन कॉलोनियों में पेयजल और सीवरेज की लाइनें बिछाई जाएंगी। हालांकि इन कॉलोनियों में कुछ क्षेत्र में कार्य पहले हो चुका है, लेकिन जो क्षेत्र बचा है, उसमें भी पेयजल और सीवरेज की लाइनें बिछाकर लोगों को लाभ दिया जाएगा।

दरअसल, चुनाव आचार संहिता हटने के बाद कॉलोनियों में निविदा सूचना हो पाएगी। इसके संबंध में जन स्वास्थ्य विभाग ने कागजी प्रक्रिया शुरू कर रखी है। फिलहाल विभाग की ओर से इन कॉलोनियों में करीब 50 करोड़ रुपये की राशि से पानी व सीवरेज की पाइपलाइन बिछाने का अनुमान है।
विज्ञापन


शहर की 20 कॉलोनियों को पिछले साल ही मिली है वैधता

बीते वर्ष नगर परिषद की ओर से शहर की 33 अवैध कॉलोनियों में से 20 कॉलोनियों को वैध किया गया है। इनमें पंथ नगर, अमृतसरिया डेरा, शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-2, रणधीर कॉलोनी फेस-1, डिफेंस कॉलोनी एक्सटेंशन-1, शहीद भगत सिंह कॉलोनी एक्सटेंशन, अर्जुन नगर एक्सटेंशन- 1, ऑक्सफोर्ड स्कूल कॉलोनी, शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-3, शहीद भगत सिंह एक्सटेंशन फेस-2, जनकपुरी एक्सटेंशन-1, जनकपुरी एक्सटेंशन-3, जीवन राइस मिल के पीछे वाली कॉलोनी, हेरिटेज स्कूल के पास, मायापुरी कॉलोनी एक्सटेंशन, ओशाे पुरम विस्तार, सच कैंटीन के पीछे वाली कॉलोनी, ओशो पुरम, राधा स्वामी सत्संग भवन- 2 कॉलोनी के पास व कपिल नगर काॅलोनी शामिल हैं। अब इनमें पेयजल और सीवरेज लाइन बिछने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइनें बिछाने के लिए करवाया सर्वेक्षण

नई लाइनें बिछाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने इन कॉलोनियों में सर्वेक्षण करवाया है। इसके लिए एस्टीमेट बनाए जा रहे हैं। विभाग ने नए होने वाले कार्यों की डिटेल प्रोजेक्ट रिपॉर्ट तैयार करवाई है। जल्द ही सर्वेक्षण से प्राप्त रिपोर्ट को विभाग के मुख्यालय में भेजा जाएगा। जब तक आचार संहिता हटेगी, तब तक शहर में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले इस विकास कार्य को स्वीकृति मिलने का विभाग ने अनुमान लगाया है।


जनस्वास्थ्य विभाग ने नई वैध हुई कॉलोनियों में सीवरेज व पेयजल की पाइप लाइन बिछाने से संबंधित प्रक्रिया शुरू कर रखी है। इसके लिए डीपीआर तैयार करवा दी है। एस्टीमेट भी बनाए जा रहे हैं। लाइनें बिछाने की अनुमति मिलने पर इन कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। इससे लोगों को लाभ होगा।

- गोपाल वेद, एसडीई, जनस्वास्थ्य विभाग, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed