फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The pace of development will accelerate with the construction of four-lane Kaithal-Dhand-Kurukshetra-Yamunanagar: MLA Satpal

कैथल-ढांड-कुरुक्षेत्र-यमुनानगर के फोरलेन बनने से विकास की गति होगी तेज : विधायक सतपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The pace of development will accelerate with the construction of four-lane Kaithal-Dhand-Kurukshetra-Yamunanagar: MLA Satpal
पूंडरी। पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल जांबा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से कैथल-ढांड-कुरुक्षेत्र-यमुनानगर के फोरलेन बनाने को लेकर की गई महत्वपूर्ण घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक फैसले से सड़कों का पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा, जिससे आमजन को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। सरकार द्वारा सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास की नीति पर चलकर प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया जा रहा है। विधायक सतपाल जांबा ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने सड़कों का जाल बिछा दिया है। अब विदेशों की तर्ज पर भारत में सड़क बनाई गई है। देश व प्रदेश के बहुत से हाइवे इसके उदाहरण है। कैथल-कुरुक्षेत्र-यमुनानगर सड़क की लंबे समय से सुधार की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री द्वारा सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए बजट स्वीकृत किए जाने से क्षेत्र की प्रमुख संपर्क सड़कों का चौड़ीकरण, मरम्मत तथा सुदृढ़ीकरण कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क नेटवर्क से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी। इससे स्थानीय व्यापारियों, किसानों और विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा। विधायक ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास कार्यों को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed