{"_id":"69fcdf5d91f3bd24f6016395","slug":"the-only-brother-of-three-sisters-died-in-an-accidentthe-only-brother-of-three-sisters-died-in-an-accident-kaithal-news-c-245-1-kht1012-149003-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हादसे में तीन बहनों के इकलौते भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हादसे में तीन बहनों के इकलौते भाई की मौत
Fri, 08 May 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 08 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाइक।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सुल्तानियां गांव में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय शमशेर सिंह के रूप में हुई है। वह गांव से दूध लेकर अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। शमशेर तीन बहनों का इकलौता भाई था।
सुल्तानियां निवासी कुलवंत राम ने गुहला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव के बाहर डेरे में परिवार सहित रहता है। छह मई को उसका बेटा शमशेर सिंह मोटरसाइकिल पर गांव में दूध लेने गया था। दूध लेकर वापस लौटते समय गुहला की ओर से तेज गति में आ रही एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
आरोप है कि कार चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शमशेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक अपनी कार मौके पर ही छोड़कर भाग गया। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने घायल किशोर को तुरंत सरकारी अस्पताल गुहला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गांव में पसरा मातम
किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां बार-बार अपने बेटे को याद कर बिलख रही है, जबकि बहनों और पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को जरा भी अंदेशा नहीं था कि दूध लेने गया उनका बेटा कभी वापस नहीं लौटेगा। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। -रामचंद्र, गुहला थाना के जांच अधिकारी
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से भतीजा-चाची घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
इस्माईलाबाद। मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से कार सवार ब्रिटिश नागरिक और उनकी चाची गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब दोनों रिश्तेदारी से वापस अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैथल जिले के गांव प्रेमपुरा निवासी जसदीप सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह इंग्लैंड के नागरिक हैं और पिछले चार माह से पैतृक गांव में रह रहे हैं। बुधवार शाम करीब छह बजे वह अपनी चाची बलविंद्र कौर के साथ कार में गांव लुखी से वापस घर लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि कैंथला गांव के समीप उनकी कार एक मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में जसदीप सिंह और उनकी चाची गंभीर रूप से घायल हो गए।
जसदीप सिंह का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने बिना देखे अचानक सड़क पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिसके कारण उनकी कार ट्रॉली से जा टकराई। उन्होंने कहा कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ।
घटना के बाद राहगीरों की मदद से घायलों को कुरुक्षेत्र स्थित सिग्नस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है।
परिजनों के अनुसार हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक कुछ देर मौके पर रुका, लेकिन बाद में फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।