फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The one who takes everyone along is the true follower of Lord Parshuram

Kaithal News: सबको साथ लेकर चलने वाला ही भगवान परशुराम का सच्चा अनुयायी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The one who takes everyone along is the true follower of Lord Parshuram
16 कैथल। भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद समाज के लोग। संगठन
कैथल। जिला सर्व ब्राह्मण सभा एवं धर्मशाला की ओर से रविवार को सीवन गेट स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा ही देश को दिशा दिखाई है। सभी समाजों को साथ लेकर चलने वाला ही सही मायने में ब्राह्मण है और भगवान परशुराम का सच्चा अनुयायी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम प्रकाश पुंज की तरह हमारे समाज की धरोहर हैं, उन्होंने हमेशा अन्याय और अत्याचार के खिलाफ सर्व समाज के हित के लिए कार्य किया। आज हम सभी का संकल्प है कि समाज उत्थान के लिए उनके विचार को आगे बढाएं। भगवान परशुराम के दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रदेश सरकार सबका-साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की अवधारणा से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार थे। उनके नाम से ही पराक्रम झलकता है। परशु शब्द पराक्रम और राम शब्द सत्य सनातन का प्रतीक है। भगवान परशुराम के नाम से करोड़ों रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके बनने से मेडिकल शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगी। रोहतक के पहरावर में राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जयंती मनाई जाएगी। पहलगाम की घटना की निंदा करते हुए सभी से एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रधान विक्की शर्मा, नरेश भारद्वाज, डॉ. प्रदीप शर्मा व वीरभान करोड़ा ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया और उन्हें ब्राह्मण समाज की ओर से पगड़ी भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श और उनके संदेश हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि भगवान परशुराम किसी एक समाज के नहीं हैं, बल्कि सभी के लिए पूजनीय हैं। उनका लक्ष्य हमेशा निर्बलों की रक्षा करना रहा।

नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, बालकिशन शास्त्री, रामकुमार शर्मा सिंगवाल, पंकज अत्रे, नरेश भारद्वाज, ललित शर्मा, बीरबान करोड़ा, राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे

16 कैथल। भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद समाज के लोग। संगठन

16 कैथल। भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद समाज के लोग। संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed