{"_id":"67e4579adbb43ca06a00b9df","slug":"the-officers-listened-to-the-problems-after-staying-overnight-in-dhundhwa-kaithal-news-c-18-1-knl1004-610737-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ढुंढवा में रात्रि ठहराव कर अफसरों ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ढुंढवा में रात्रि ठहराव कर अफसरों ने सुनीं समस्याएं
Thu, 27 Mar 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/कलायत। जिला प्रशासन ने बुधवार को जिले के गांव ढुंढवा में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया। डीसी प्रीति की अगुवाई में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने गांव के लोगों की समस्याएं सुनीं। डीसी ने मौके पर ही समस्याओं के समाधान के निर्देश जारी किए। डीसी ने अपने संदेश में कहा कि अधिकारी व कर्मचारी गांव में सरकारी योजनाओं का जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।
लोगों को समस्याओं के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। जो व्यक्ति आपके पास शिकायत लेकर आता है या फिर आपके ध्यान में कोई समस्या आती है तो उस व्यक्ति की अच्छे से सुनवाई करें। साथ ही समस्या को समझते हुए समाधान के लिए हर संभव प्रयास करें। यदि विभागीय तालमेल के अभाव में किसी व्यक्ति की समस्या का समाधान नहीं होता है तो इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होगा।
डीसी ने गांव के लोगों का भी आह्वान किया कि पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ उठाएं। इसके साथ-साथ कुछ नियम हैं, जिनकी पालना कर वे अपना व अपने परिवार का जीवन खुशमय बना सकते हैं। गांव में व्यक्ति वाहन चलाते समय सभी नियमों का पालन करें। हादसा होने के बाद एंबुलेंस भी आ जाएगी, केस भी दर्ज हो जाएगा लेकिन यदि व्यक्ति की जान चली गई तो वह व्यक्ति या युवा वापस नहीं आएगा। इसीलिए बच्चों को टोकें कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। बड़े बुजुर्ग नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें।
विज्ञापन
गांव में बाल विवाह जैसी प्रथा व नशे जैसी बुराई दिखे तो इस बारे में सूचना दें। डीसी ने गांव के लोगों से अनुरोध किया कि वे जगमग योजना में सहयोग करें। यदि कोई समस्या है तो पांच लोगों की कमेटी बनाकर उनसे मिलें। ताकि गांव को जगमग योजना के तहत लाया जा सके। गांव ढुंढवा में काफी अच्छी व्यवस्थाएं हैं लेकिन गांव वासी सामाजिक बुराईयों की समाप्ति में भी सहयोग करें।
एसपी राजेश कालिया ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याएं सुनी। उन्होंने गांव के लोगों को अपराध होने से पहले ही जागरूक रहने, नशे जैसी बुराई से बचने का आह्वान किया। यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी जान की सुरक्षा के लिए करें।
एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने गांव के लोगों का आह्वान किया कि वे भू-जल संरक्षण में सहयोग करें और गेहूं व धान के फसल चक्र को छोड़कर नेट हाउस जैसी तकनीक अपनाकर प्रगतिशील खेती पर ध्यान दें। साथ ही कुपोषण से बचने के लिए अच्छी सब्जी उगाएं और उसका ही प्रयोग करें। उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजन का लाभ उठाने का भी आह्वान किया।
प्रदर्शनी का आयोजन
कार्यक्रम के दौरान लगाई गई प्रदर्शनी के दौरान जिला कल्याण विभाग संबंधी 10, समाज कल्याण विभाग से जुड़ी कई समस्याएं, मनरेगा संबंधी 12, सौर ऊर्जा के संबंध में 20, परिवार पहचान पत्र संबंधी 19 लोगों की समस्याएं सुनीं गईं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 145 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। एमएसएमई विभाग ने 20 लोगों को योजनाओं के बारे में बताया। आयुष विभाग ने 98 लोगों को व जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने 35 लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। मत्स्य विभाग से संबंधी योजनाओं के लिए 15 लोगों ने जानकारी ली।