{"_id":"664fd0d05dc53c1a190787a5","slug":"the-noise-of-publicity-has-stopped-now-we-will-be-face-to-face-kaithal-news-c-18-1-knl1004-395947-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: थमा प्रचार का शोर, अब सीधे होंगे रूबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: थमा प्रचार का शोर, अब सीधे होंगे रूबरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। 25 मई यानि शनिवार को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अब चुनाव प्रचार थम गया है। वीरवार को चुनाव प्रचार का अंतिम रहा है। इसके तहत अंतिम दिन सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झाेंक दी। ऐसे में अब चुनाव प्रचार बंद होने के बाद अब उम्मीदवार केवल जनसंपर्क अभियान से ही वोटरों को साध सकेंगे।
प्रचार के अंतिम दिन भाजपा, इनेलो और जजपा की ओर से शहर में रोड शो निकाला गया। वहीं, इंडिया गठबंधन के नेताओं ने भी जनसंपर्क अभियान चला वोटरों से संपर्क किया। उधर, जिला प्रशासन की ओर से भी लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में है।
वीरवार को बीएलओ सहित अन्य कर्मियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण शिविर में अंतिम दिन जानकारी दी गई। जिले में मतदान के लिए बनाए गए हैं 854 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अब शुक्रवार सुबह के समय अंतिम रिहर्सल के बाद पोलिंग टीमें रवाना शुरू होंगी। चुनाव प्रक्रिया में मतदान के लिए अगले दो दिन के लिए जिला प्रशासन ने शराब की बिक्री पर पाबंदी लगा दी थी। अब कोई भी शराब नहीं बेच पाएगा। यदि नियमों का उल्लंघन किया गया तो ठोस कार्रवाई जिला प्रशासन की ओर से की जाएगी। चुनाव आयोग की ओर से शिकायत दर्ज करने के लिए बनाई गई सी-विजिल एप पर जिले के 23 मई की शाम तक 293 शिकायतें आई।
विज्ञापन
जिलाधीश एवं डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि वीरवार शाम छह बजे के बाद चुनाव प्रचार पूरी तरह से बंद हो गया है। अब प्रत्याशी केवल डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर सकते हैं। किसी तरह का शोर नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि सीआरपीसी की धारा 144 के तहत वीरवार की शाम छह बजे के बाद कोई रैली, जनसभा, रोड शो आदि नहीं होगा। साइलेंस पीरियड में कहीं भी चुनाव प्रचार के लिए लाउड स्पीकर नहीं बजाया जाएगा। प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता की पूर्णतया पालन करें।
उन्होंने कहा कि मतदान से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए अनुचित संसाधनों का उपयोग होता पाया गया तो ऐसे मामले में कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कैथल क्षेत्र में कहीं भी शराब, नकदी आदि का वितरण नहीं होना चाहिए। ना ही किसी मतदाता पर अपने पक्ष में वोट डालने के लिए दबाव बनाया जाए।
उन्होंने बताया शराब की दुकानें बंद कर दी गई हैं। मतदान की समाप्ति के बाद खुल सकेंगी। इस दौरान कहीं भी कोई शराब की दुकान खुली पाई गई तो उसे सील कर दिया जाएगा। कहा कि चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद किसी भी राजनीतिक पार्टी या प्रत्याशी के समर्थन में बाहर से आए वर्कर, नेता व दूसरे जिलों के मतदाता कैथल जिला में नहीं रहेंगे और सभी बाहर चले जाएंगे। निर्वाचन प्रक्रिया को नियमानुसार संपन्न करवाने में सभी उम्मीदवार अपना सहयोग प्रदान करें।