फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The Nirjala Ekadashi fast became even more auspicious due to the Lakshmi Narayan Rajyoga.

Kaithal News: लक्ष्मी नारायण राजयोग से निर्जला एकादशी व्रत बना अधिक फलदायी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
The Nirjala Ekadashi fast became even more auspicious due to the Lakshmi Narayan Rajyoga.
कलायत। हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी निर्जला एकादशी का विशेष महत्व है। निर्जला एकादशी की पावन तिथि पर ग्रहों के राजा और राजकुमार की कृपा से लक्ष्मी नारायण राजयोग का अत्यंत शुभ संयोग बन रहा है। पंडित विशाल शांडिल्य ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि में बुध और शुक्र की युति से इस प्रभावशाली राजयोग का निर्माण हो रहा है।उन्होंने कहा कि बुद्धि, विद्या और तर्कशास्त्र के कारक ग्रह बुध और सुख-वैभव, ऐश्वर्य व सौंदर्य के दाता शुक्र जब एक ही राशि में गोचर करते हैं तो लक्ष्मी नारायण योग बनता है। आज निर्जला एकादशी पर वीरवार के दिन कर्क राशि में बन रहा यह योग कुछ विशेष राशियों के लिए भाग्य बदलने वाला साबित होगा। इस विशेष योग से वृषभ, कर्क व तुला राशियों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed