{"_id":"6666331fa4520a32d804da04","slug":"the-next-government-in-the-state-will-be-of-congress-swami-adityavesh-kaithal-news-c-18-1-knl1004-407403-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की : स्वामी आदित्यवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की : स्वामी आदित्यवेश
Mon, 10 Jun 2024 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हिसार लोकसभा से कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसद जयप्रकाश जेपी को जीत की शुभकामनाएं देने के लिए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता स्वामी आदित्यवेश रविवार को कैथल के जेपी हाउस में पहुंचे। उनके साथ मनीष नरवाल, संजू नरवाल, धर्मबीर सरपंच, वीरेंद्र छापड़ा, सुनील जांगड़ा, अनिल खटकड़ ने भी जेपी को जीत की बधाई दी।
कांग्रेस प्रवक्ता स्वामी आदित्यवेश ने लोकसभा चुनाव परिणामों पर खुशी जताते हुए कहा कि प्रदेश में जो चुनाव परिणाम आए उन्होंने भाजपा के अहंकार को हराने का काम किया। उन्होंने कहा कि ये जीत जनता की जीत है। जनता ने दिखा दिया कि जात पात एवं धर्म की बातें नहीं, बल्कि युवाओं को रोजगार, किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य आम जन को महंगाई से राहत चाहिए।
स्वामी आदित्यवेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने 10 साल से केंद्र में सत्ता में रहने के दौरान महंगाई को बढ़ाने के साथ-साथ बेरोजगारी को बढ़ाने का काम किया। देशभक्ति युवाओं के अंदर कूट-कूट कर भरी है, लेकिन जो अग्निवीर योजना लेकर भाजपा आई उससे युवाओं का फौज की भर्ती से मोह भंग हो गया। उन्होंने कहा कि 56 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को जीत लोकसभा चुनाव में मिली है, तो काफी जगहों पर मुकाबले काफी कम अंतर से कांग्रेस हारी है। इन चुनाव के परिणाम ने साफ कर दिया है प्रदेश में आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी।
विज्ञापन
स्वामी आदित्यवेश ने दावा किया कि कांग्रेस प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा तीसरी बार प्रदेश के सीएम बनेंगे। इस चुनाव मे जनता ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दस वर्ष के जनहितैषी कार्य काल को वर्तमान सरकार की किसान, जवान व पहलवान विरोधी नीतियों के ऊपर तरजीह देते हुए कांग्रेस के प्रत्याशियों को जनसमर्थन दिया। उन्होंने हरियाणा में जीत का पूरा श्रेय नेता प्रतिपक्ष भूपेंदर सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान व प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया को दिया। आज बेरोजगारी में हरियाणा नंबर वन तो विकास के मामले में सबसे पीछे चला जा रहा है। इस चुनाव में जो वोट काटने के लिए चुनाव लड़ रहे थे, उनको भी करारी हार देने का काम मतदाताओं ने किया है।