फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The next day, they went from house to house administering the 'two drops of life' to the children.

Kaithal News: दूसरे दिन घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The next day, they went from house to house administering the 'two drops of life' to the children.
घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाते स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य।
राजौंद। राष्ट्रीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत जून माह में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों ने पूरे क्षेत्र में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया और सुनिश्चित किया कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए। अभियान के दूसरे दिन सुबह से ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में पहुंच गई थी। टीमों ने घर-घर जाकर बच्चों की पहचान की और उन्हें दो बूंद जिंदगी की पिलाई। एसएमओ डॉ. संदीप ने बताया कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए इस तरह के अभियान बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि पोलियो वायरस बच्चों के लिए खतरनाक होता है, जो उन्हें जीवनभर के लिए अपंग बना सकता है, इसलिए समय-समय पर दी जाने वाली यह दवा पूरी तरह सुरक्षित और आवश्यक है।

घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाते स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य।

घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाते स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed