फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The mood of the weather changed, the breath of farmers-arthiyas stopped

खराब मौसम से किसानों पर दोहरी मार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
The mood of the weather changed, the breath of farmers-arthiyas stopped
कैथल। कम उत्पादन की मार झेल रहे किसानों पर बृहस्पतिवार की शाम मौसम की मार पड़ी। खेतों में गेहूं की कटाई के काम में जुटे किसानों को उस समय परेशानियों का सामना करना पड़ा, जब तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। हवाओं के कारण किसानों की फसल कटाई का काम प्रभावित हुआ। बूंदाबांदी के चलते कुछ देर तक कटाई का काम रोकना पड़ा। तेज अंधड़ के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर कैथल की नई व पुरानी अनाज मंडी सहित विस्तार अनाज मंडी में पांच लाख से अधिक गेहूं के कट्टे खुले आसमान में पड़े हुए हैं। यहां आढ़तियों को चिंता सता रही है कि यदि तेज बारिश आ गई तो गेहूं खराब हो जाएगा और इसकी जिम्मेदारी उन्हीं पर डाली जाएगी। उनकी मांग है कि अनाज मंडी से गेहूं का जल्द से जल्द उठान करवाई जाए। दूसरी ओर मंडी में बारिश का मौसम बनते ही किसान अपनी खुले में पड़ी ढेरियों को ढकते हुए नजर आए। आढ़तियों ने भी ढेरी में पड़े गेहूं को जल्द से जल्द बोरियों में भरवाने का काम किया।
विज्ञापन

किसानों को खेतों में काट कर रखे गए गेहूं की फसल के भार और कंबाइन से कटाई के बाद बचे अवशेषों के बारिश में खराब होने की चिंता सताने लगी है। समाचार लिखे जाने तक ज्यादा तेज बारिश तो नहीं हुई लेकिन बारिश का मौसम जरूर बना हुआ था।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम लाल गर्ग ने कहा कि नई अनाज मंडी में पांच लाख से अधिक गेहूं के कट्टे उठान के इंतजार में हैं। खरीद एजेंसियां न के बराबर उठान कर रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से है, जिसने कोई उठान नहीं किया है। यहां बारिश के कारण गेहूं खराब हो सकती है। बृहस्पतिवार को शाम मौसम के बिगड़े मिजाज के कारण उनकी चिंताएं बढ़ गई हैं। कई अन्य एजेंसियों का उठान भी धीमा है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द गेहूं का उठान किया जाए। ताकि बारिश आदि में होने वाले नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफएससी प्रमोद शर्मा ने कहा कि डीएफएससी विभाग की गोदाम में लिंकेज की गई है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द उठान किया जाए। विशेष ट्रेन का भी प्रबंध करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed