{"_id":"65493e4d1d982fd8db0cf6e9","slug":"the-missing-person-was-found-and-handed-over-to-his-family-kaithal-news-c-18-1-knl1004-258776-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गुमशुदा को ढूंढकर परिवार को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गुमशुदा को ढूंढकर परिवार को सौंपा
Tue, 07 Nov 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस ने ‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत एक गुमशुदा महिला को सीवन से ढूंढकर परिवार के हवाले कर दिया। इसके अलावा भीख मांगे व दुकान पर काम करते मिले दो बच्चों को उनके परिजनों को चेतावनी देकर हवाले किया। साथ ही उन्हें स्कूल भेजने को प्रेरित किया।
पुलिस ने नवंबर माह में ‘ऑपरेशन स्माइल’ के नाम से मुहिम चलाई गई है। इसके तहत गुमशुदा, बाल मजदूर या अन्य प्रकार से शोषित बच्चों व महिलाओं को ढूंढ़कर परिजनों तक पहुंचाकर उनकी मुस्कान लौटाने का काम किया जा रहा है। सोमवार को पुलिस को बस अड्डा कैथल के पास सात वर्षीय बच्चा भीख मांगते हुए मिला व करनाल रोड स्थित एक दुकान पर 13 वर्षीय बच्चे को काम करते हुए पाया। दुकानदार को विशेष हिदायत दी गई कि इस प्रकार से दोबारा से बच्चों से काम करवाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बाद में टीम ने दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति कैथल के समक्ष पेश करके उनके परिजनों को बुलाकर काउंसलिंग करवाई। परिजनों को बताया गया कि बच्चों से आइंदा इस प्रकार के काम न करवाए जाएं। इनको स्कूल में भेजकर इन्हें शिक्षा देकर इनके चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करें।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि मुहिम के तहत सीवन से एक गुमशुदा महिला को ढूंढा गया। वह 28 अक्तूबर को सीवन से बिना बताए कहीं चली गई थीं। इस बारे में थाना सीवन में गुमशुदगी का मामला दर्ज था। महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।