फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The minister announced to change the name of Hammadpur to Dineshpur

Kaithal News: मुहम्मदपुर का नाम बदलकर दिनेशपुर करने की मंत्री ने की घोषणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The minister announced to change the name of Hammadpur to Dineshpur
पूंडरी/ कैथल। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार ने जिला के जांबा गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम के 122वें प्रसारण को सुना। इस दौरान मंत्री ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए पलवल के गांव मुहम्मदपुर का नाम बदलकर दिनेशपुर करने की घोषणा की। यह नाम भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए गांव के वीर सपूत दिनेश शर्मा के सम्मान में रखा गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि प्रत्येक हाथ को काम मिले और प्रत्येक व्यक्ति आत्मनिर्भर बने। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए प्रोडक्ट को बेचने के लिए करनाल व फतेहाबाद में सांझा बाजार की शुरुआत की है। आने वाले समय में प्रदेश के सभी जिलों इस प्रकार के सांझा बाजार खोलने की दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण आंचल में तैयार किए गए सामान को मार्किट मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बात की और सेना के शौर्य और पराक्रम की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा कर रहा है, क्योंकि भारतीय सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में दुश्मन को करारा जवाब दिया है। पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के वीर सैनिकों ने जो शौर्य और पराक्रम दिखाया उसपर प्रत्येक हिन्दुस्तानी को गर्व है। भारत ने पूरी दुनिया को दिखाया है कि आतंकवाद को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में प्रदेश में कई नेशनल हाईवे बनाए गए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी कहा है कि 30 जून से पहले प्रदेश की सभी सड़कों को दुरुस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र पर बात करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। शत प्रतिशत किताबें स्कूलों में पहुंच चुकी है। पहले की सरकारों में आधा साल बीत जाने के बाद भी बच्चों को किताबें नहीं मिल पाती थी।
वहीं हरियाणा रोडवेज के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि वर्तमान में रोडवेज के बेड़े में करीब 4100 बसें हैं। सुरक्षित एवं सुगम यात्रा की वजह से हरियाणा की नहीं बल्कि दूसरे राज्यों के लोग भी हमारी बस को पसंद करते हैं। महिलाओं के लिए सरकार ने पिंक बसें चलाई है। गांव में विकास कार्य के सवाल पर मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि प्रत्येक गांव में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। प्रदेश की 1000 ग्राम पंचायतों में ई-लाइब्रेरियां खोली जाएंगी, जिनमें ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करेंगे और अच्छी उपलब्धि हासिल करेंगे। इसके साथ ही 1000 गांव में सांस्कृतिक केंद्र खोले जाएंगे, जहां महिलाएं एक साथ बैठकर भजन-कीर्तन कर सके। इसके अलावा गांव में इंडोर जिम खोले जाएंगे।
विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत आज विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है. हरियाणा में आज युवाओं को बिना खर्ची व बिना पर्ची के पारदर्शी रूप से नौकरियां प्रदान की जा रही है।

इस मौके पर विधायक सतपाल जाम्बा,जिला परिषद चेयरमैन कर्मवीर कौल, कृष्ण पिलनी, सरदार गुरविंदर हाबड़ , सतपाल चुघ, डॉ. बलविंद्र मैहला संगरौली, ओमप्रकाश जांबा, पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता निधि मोहन , बलविंदर मेहला , वीणा सेठी , सतपाल चुग, प्रताप राणा , अमित सैनी, मन्नू वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed