फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The minimum temperature of the district is continuously decreasing, now it has reached near seven degrees

Kaithal News: जिले का न्यूनतम तापमान लगातार हो रहा है कम, अब सात डिग्री के पास पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature of the district is continuously decreasing, now it has reached near seven degrees
कैथल। जिले में लगातार मौसम में हो रहे बदलाव के बीच अब न्यूनतम तापमान सात डिग्री के पास पहुंच गया है। अभी अधिकतम तापमान में तो अधिक कमी नहीं आई है, लेकिन लगातार बढ़ रही ठंड ने लोगों को परेशान किया है। दिन में गर्मी और शाम के समय ठंड होने से बीमारियों का खतरा बना है।
विज्ञापन

वहीं, जिले में चार दिन के बाद एक्यूआई 100 से कम हुआ है। शनिवार को एक्यूआई 94 दर्ज किया गया। यह सेहत को नुकसान पहुंचाने वाला नहीं है। वहीं, अब शीतलहर व ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि मौसम में हुए बदलाव के बीच अब ठंड कंपकाने लगी है। कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मुख्य समन्यवक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अब दिसंबर महीने के अंत में और अधिक ठंड बढ़ेगी। इस दौरान धुंध और कोहरा छाने का भी अनुमान है। कृषि विशेषज्ञ ने बताया कि अभी तक इस मौसम में गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं है। इस मौसम में सब्जियों की फसल को काफी फायदा मिलेगा। कहा कि यदि बूंदाबांदी फिर से होती है तो सबसे ज्यादा फायदा गेहूं की फसल को होगा। जितनी ज्यादा ठंड होगी गेहूं की फसल को भी उतना ही फायदा होगा। दूसरी ओर बढ़ती ठंड से लोगों में गर्म पेय और गर्म खाद्य पदार्थों की मांग लगातार बढ़ रही है। उधर, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से रविवार को मौसम में बदलाव आ सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed