फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The message of self-reliant India was given through Run for Swadeshi race at RKSD College.

Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज में रन फॉर स्वदेशी दौड़ से दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश

Tue, 13 Jan 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 13 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The message of self-reliant India was given through Run for Swadeshi race at RKSD College.
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में सोमवार को रन फॉर स्वदेशी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, आत्मनिर्भर भारत की भावना और राष्ट्रीय चेतना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल सहित अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।
विज्ञापन

इस दौड़ में कॉलेज की एनसीसी, एनएसएस और यूथ रेड क्रॉस (वाईआरसी) इकाइयों के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ कॉलेज परिसर से आरंभ होकर पिहोवा चौक तक गई और पुनः कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने स्वदेशी अपनाने और राष्ट्र निर्माण के संदेश के नारे लगाए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। एनसीसी समिति में लेफ्टिनेंट (डॉ.) रघबीर लांबा, लेफ्टिनेंट (डॉ.) ऋतु कांग, विशाल गुप्ता और गौतम गोयल शामिल रहे। एनएसएस समिति में डॉ. अनिल जिंदल, डॉ. अनुकृति और अनीता ने जिम्मेदारी निभाई, जबकि यूथ रेड क्रॉस समिति में डॉ. सुरेंद्र सिंह और डॉ. सूरज वालिया सक्रिय रहे। कार्यक्रम के प्रचार एवं मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी डॉ. एस. पी. वर्मा और उनकी टीम ने संभाली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed