{"_id":"6793f0e2bd3c4a9e3302b30e","slug":"the-mercury-dropped-by-two-degrees-due-to-winds-blowing-at-eight-kilometers-per-hour-kaithal-news-c-18-1-knl1004-567478-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आठ किलोमीटर प्रति घंटे हवाएं चलने से दो डिग्री तक लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आठ किलोमीटर प्रति घंटे हवाएं चलने से दो डिग्री तक लुढ़का पारा
Sat, 25 Jan 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पहाड़ी क्षेत्रों में हुए मौसम में बदलाव के कारण अब मैदानी क्षेत्रों में मौसम में परिवर्तन दिखाई दे रहा है। हालांकि शुक्रवार को आठ किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने से दो डिग्री तक तापमान लुढ़क गया।
अधिकतम तापमान 21.1 और न्यूनतम 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी सुबह के समय रोजाना की तरह धूप खिली। पिछले काफी समय से धूप खिलने के बाद से बाजारों में रौनक बढ़ी और लोग सुबह से ही बाजारों में पहुंच रहे हैं, क्योंकि कोहरे के कारण सुबह के समय आमजन की दिनचर्या काफी प्रभावित हुई थी।
धूप खिलने के बाद मैदान में खेलने के लिए काफी संख्या में बच्चे व युवा पहुंच रहे हैं और पार्काें में भी भीड़ बढ़ी है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है। जबकि फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि धूप खिलने से सब्जियों की पैदावार अच्छी होगी। हालांकि इस मौसम में गेहूं की फसल को अभी तक कोई नुकसान है। परंतु रात और अल सुबह गेहूं की फसल की अच्छी पैदावार के लिए धुंध व कोहरा छाने की अधिक जरूरत है। इस समय बारिश होने पर भी गेहूं की फसल को नुकसान नहीं होगा। जबकि सब्जियों की फसल को जरूर नुकसान हो सकता है। संवाद