फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The market was decorated with colourful and fancy kites, leading to a lot of shopping.

Kaithal News: रंगीन व फैंसी पतंगों से सजा बाजार, जमकर हुई खरीदारी

Thu, 15 Jan 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 15 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The market was decorated with colourful and fancy kites, leading to a lot of shopping.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। लोहड़ी के बाद मकर संक्रांति के लिए बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। मकर संक्रांति के पर्व पर रंग-बिरंगी और फैंसी पतंगों से बाजार सजे हुए हैं। खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ को देखकर दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे। हर उम्र के लोग अपनी पसंद की पतंग खरीदते नजर आए।

तलाई बाजार में पतंग विक्रेता रवि मेहता ने बताया कि मकर संक्रांति पर पतंगबाजी को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में पतंगों की बिक्री में करीब 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पुराने बस अड्डे पर स्थित दुकान के संचालक राजेश ने बताया कि इस बार युवाओं में पतंगबाजी का क्रेज काफी बढ़ा है। युवाओं द्वारा सबसे अधिक छह फुट की छह तवा पतंग की मांग की जा रही है। यह पतंग मुख्य रूप से पतंगबाजी के मुकाबलों में इस्तेमाल की जाती है। उत्तर प्रदेश के रामपुर में बनी यह खास पतंग मोटे कागज से तैयार की जाती है, जो तेज हवा का दबाव सहन कर लेती है। इसकी कीमत 800 से 1200 रुपये तक है।
विज्ञापन


बच्चों के लिए फैंसी पतंगों की रही धूम ः छात्रावास रोड स्थित पतंग की दुकान के मालिक नरेश कुमार ने बताया कि बच्चों के लिए लाई गई फैंसी पतंगों की भी अच्छी बिक्री हुई है। ये पतंगें 200 से 300 रुपये तक की हैं, जिन्हें बरेली से मंगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फैंसी पतंगों पर टॉम एंड जेरी, डोरेमोन, स्पाइडर मैन, मिकी माउस और पोकीमॉन जैसे लोकप्रिय कार्टून कैरेक्टर छपे हुए हैं, जिन्हें बच्चे पसंद कर रहे हैं।

धार्मिक थीम की पतंगों की भी बढ़ी मांग ः रेलवे रोड स्थित दुकानदार नवीन गर्ग ने बताया कि इस बार पतंगों में धार्मिक रंग भी देखने को मिल रहा है। भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की तस्वीरों वाली खास पतंगें अहमदाबाद और रामपुर से मंगाई गई हैं।

दो इंच की इन छोटी पतंगों पर भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर छपी है। इसी आकार का मांझा भी बाजार में उपलब्ध है, जिसे श्रद्धालु कान्हा जी को समर्पित करने के लिए खरीद रहे हैं। राधा रानी की छवि वाली पतंगों की भी अच्छी मांग बनी हुई है।


सफेद तिल से बने पकवानों की भी जमकर हुई खरीदारी

मकर संक्रांति पर सफेद तिल से बनी मिठाइयों की खरीदारी भी जोरों पर रही। आम दिनों में 80 रुपये में मिलने वाला तिल के लड्डू का पैकेट त्योहार के चलते 120 रुपये प्रति डब्बा तक बिक रहा है। बढ़ती मांग को देखते हुए दुकानदारों ने दिल्ली के सरोजनी नगर और राजस्थान से अतिरिक्त मिठाइयां मंगवाई हैं। तिल के लड्डू, गजक और बर्फी की सबसे अधिक मांग देखी जा रही है। मकर संक्रांति पर दान का विशेष महत्व होने के कारण लोग तिल, गुड़ और खिचड़ी का दान करना शुभ मानते हैं।
तिल से बनी मिठाइयों के दाम
n
तिलकुट : 70 से 100 रुपये प्रति किलो

n
तिल गजक : 150 से 200 रुपये प्रति किलो

n
तिल के लड्डू : 120 रुपये प्रति डब्बा

n
तिल-गुड़ चिक्की : 310 रुपये प्रति डब्बा

n
ड्राईफ्रूट युक्त तिल बर्फी : 400 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed