फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The main street of Badi Chaupal will be constructed in Kalayat

Kaithal News: कलायत में बड़ी चौपाल की मुख्य गली का होगा निर्माणो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The main street of Badi Chaupal will be constructed in Kalayat
5केएलटी48: कलायत में बुरी तरह से दयनीय स्थिति में पहुंची बड़ी चौपाल की मुख्य गली
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। मुढाढ़ 360 रियासत के ऐतिहासिक केंद्र रहे लाल चबूतरे से जुड़ी बड़ी चौपाल की मुख्य गली का अब नगर पालिका के माध्यम से 37 लाख 70 हजार रुपये के बजट से निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार को नगर पालिका ने इस कार्य के लिए इच्छुक एजेंसियों से टेंडर आमंत्रित कर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह गली सजूमा रोड से बड़ी चौपाल तक जाती है और वर्षों से कीचड़ व जर्जर हालात में थी। इसके निर्माण से न केवल श्रद्धालुओं को श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर और मां बसंती मंदिर तक पहुंचने में सुविधा होगी, बल्कि आस-पास के लोगों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


गली के निर्माण की मांग वार्ड-5 के पार्षद प्रदीप राणा लंबे समय से करते आ रहे थे। हाल ही में उन्होंने यह मुद्दा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष कैथल में हुई जनसंवाद बैठक में प्रमुखता से उठाया। मुख्यमंत्री के संज्ञान में आते ही प्रशासनिक प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया गया और अब यह विकास कार्य धरातल पर उतरने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद राणा ने गली में पहले से बिछी सीवरेज और पेयजल लाइनों को भी सुदृढ़ करने की मांग की है। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने कनिष्ठ अभियंता रवि पूनिया के नेतृत्व में क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। गली निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।


उनका मानना है कि यह कार्य न केवल इलाके की सूरत बदलेगा, बल्कि मुढाढ़ 360 रियासत की ऐतिहासिक पहचान को भी नया जीवन देगा।

नगर पालिका अभियंता राजेश प्रजापति ने बताया कि गली का निर्माण उच्च गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक के साथ किया जाएगा ताकि यह टिकाऊ और सुविधा जनक बन सके। कार्य शीघ्र शुरू कर तय समयसीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed