{"_id":"68c9b5e1bb79ae7c7302d243","slug":"the-lover-couple-consumed-poison-in-the-hotel-and-the-girl-died-kaithal-news-c-245-1-kht1001-137952-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: होटल में प्रेमी युगल ने खाया जहर युवती ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: होटल में प्रेमी युगल ने खाया जहर युवती ने दम तोड़ा
Wed, 17 Sep 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
पूंडरी (कैथल)। कस्बा पूंडरी के एक होटल में प्रेम प्रसंग के चलते युवक व युवती ने जहर खा लिया। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। युवक को पूंडरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, युवक 20 और युवती 19 वर्षीय थी। युवक पूंडरी के करोड़ा और युवती गांव हाबड़ी की निवासी बताई जाती है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के ही पिता जीवित नहीं हैं।
मंगलवार को दोनों ने कैथल रोड पर स्थित एक होटल में दोपहर करीब एक बजे कमरा लिया। इसके बाद दोनों ने वहां जहर खा लिया। बाद में करीब दो बजे पुलिस को जहर खाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस होटल में पहुंची। दोनों को जब पूंडरी के अस्पताल में ले जाया गया तो वहां पर लड़की की मौत हो गई और लड़का आईसीयू में ज़िंदगी व मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। संवाद