फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The jobbers expressed their anger for not giving the agent

Kaithal News: ढांड में आढ़त न देने पर आढ़तियों ने जताया रोष

Wed, 28 Jun 2023 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 28 Jun 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
The jobbers expressed their anger for not giving the agent

विज्ञापन
ढांड। एफसीआई ने 44 दिन बीत जाने के बावजूद आढ़तियों को उनकी आढ़त नहीं दी है। इससे मंडी आढ़तियों में खरीद एजेंसी के प्रति गहरा रोष बढ़ता जा रहा है। इसके विरोध में ढांड मंडी एसोसिएशन प्रधान सलिंद्र शर्मा के नेतृत्व में आढ़तियों ने खरीद एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।

मंडी प्रधान ने बताया कि 15 मई को गेहूं खरीद बंद हो गई थी। उसके बाद आढ़तियों ने आढ़त के लिए बिल बनाकर मंडी एसोसिएशन के माध्यम से एफसीआई मेें भुगतान के लिए जमा करवा दिए थे, लेकिन 44 दिन का समय बीत
विज्ञापन


जाने के बावजूद भी एफसीआई अधिकारी उनकी आढ़त देने का नाम नहीं ले रहे है। इससे नाराज मं़डी प्रधान ने बताया कि इसके लिए कई बार संबोधित अधिकारियों से मिल चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीद एजेंसी के अधिकारियों की इस प्रकार टालम टोल कार्य प्रणाली से मंडी आढ़तियों में रोष है। उनका कहना है कि सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने के बावजूद एफसीआई अधिकारी उनकी आढ़त देने में जानबूझ कर देरी कर रहे है। यदि खरीद एजेंसी का यही रवैया रहा तो आने वाले सीजन में मंडी एसोसिएशन एजेंसी का बहिष्कार करेगी। मंडी एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी आढ़त का शीघ्र भुगतान करवाया जाए।


उधर, कुरुक्षेत्र स्थित एफसीआई के डीएम मंजूनाथ ने कहा कि आढ़तियों की 80 प्रतिशत आढ़त शीघ्र ही उनके खातों में डाल दी जाएगी। शेष का भुगतान बाद में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed