फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The institute has achieved remarkable achievements in the field of education and sports: Tejveer Singh

संस्थान ने शिक्षा, खेलकूद के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां की हासिल : तेजवीर सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The institute has achieved remarkable achievements in the field of education and sports: Tejveer Singh
18 ढांड 01 बैठक में भाग लेते हुए सदस्य। - फोटो : ​विकास भवन।
ढांड। बाबू अनन्त राम जनता कॉलेज कौल में रविवार को आम सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रबंधन समिति के प्रधान व पूर्व विधायक चौधरी तेजवीर सिंह ने की। बैठक में प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और आजीवन सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए चौधरी तेजवीर सिंह ने कॉलेज की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की गौरवशाली यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्थान ने शिक्षा, खेलकूद, साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। साथ ही कॉलेज में उपलब्ध आधुनिक साधन-संसाधनों का भी उल्लेख किया। उन्होंने संस्थान के प्रेरणास्रोत महान समाजसेवी और शिक्षाविद् बाबू अनन्त राम और हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चौधरी ईश्वर सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दोनों महान विभूतियों के आदर्श आज भी संस्थान को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल सहित अनेक वक्ताओं ने कॉलेज के विकास, शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने संस्थान की निरंतर प्रगति के लिए सामूहिक सहयोग और सहभागिता पर बल दिया। बैठक का समापन कॉलेज की शैक्षणिक प्रगति, सामाजिक प्रतिबद्धता तथा संस्थागत मूल्यों को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कंवर सिंह, नरेश आढ़ती, ईश्वर बट्टी, अनिल कुमार, कर्ण सिंह, इन्द्र सिंह गढ़ी रोडान, राम कुमार गूनियाना तथा सतपाल सिंह संगरोली सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

18 ढांड 01 बैठक में भाग लेते हुए सदस्य।

18 ढांड 01 बैठक में भाग लेते हुए सदस्य।- फोटो : विकास भवन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed