फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The gunman got shot in the leg in the encounter, was controlled

मुठभेड़ में बदमाश के टांग में लगी गोली, किया गया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
The gunman got shot in the leg in the encounter, was controlled
घटनास्थल पर बिखरा खून व मौके पर पड़ी अवैध पिस्तौल - फोटो : Kaithal
तीन मई को कलायत में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग के मुख्य आरोपी का पीछा करते हुए सीआईए-1 टीम की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। गांव बड़सीकरी और बालू के बीच दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसमें एक पुलिसकर्मी के बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी। इससे वह बाल-बाल बच गया, जबकि आरोपी बदमाश के टांग में गोली लगने के बाद उसे काबू कर लिया गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मुठभेड़ के बाद एसपी ने घटनास्थल का दौरा किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कलायत में कपड़ा व्यापारी शेखर पर हुई तीन मई को फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी गांव खेड़ी लांबा निवासी नवदीप ऊर्फ नवी सौंगरी गुलियाणा क्षेत्र में है। इस पर पुलिस ने उसे वहां से काबू करना चाहा, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद गांव किठाना में पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग की और एकबार फिर भागने में सफल हो गया। इसके बाद गांव बालू और बड़सीकरी के बीच पुलिस ने उसे घेरा, जहां उसने पुलिस पर फिर फायरिंग की। इसमें एक गोली पुलिस की गाड़ी के शीशे में लगी और एक पुलिस कर्मचारी को लगी। गनीमत रही कि पुलिस कर्मचारी द्वारा पहनी गई बुलेट प्रूफ जैकेट के कारण उसका बचाव हो गया। जवाबी कार्रवाई में सीआईए-1 की टीम ने भी गोली चलाई, जिसमें एक गोली नवदीप ऊर्फ नवी की टांग में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पुलिस ने उसके पास से दो देशी कट्टे बरामद किए हैं। नवदीप को घायलावस्था में जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही एसपी मकसूद अहमद ने भी घटनास्थल का दौरा किया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आवश्यक कागजी कार्रवाई में जुटी थी। बताया जा रहा है कि कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग की घटना में नवनीत ऊर्फ नवी मुख्य आरोपी है। उसके पिता होमगार्ड में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने कहा कि सीआईए-1 की टीम और कलायत में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी नवदीप के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें मुख्य आरोपी को टांग में गोली लगी है। पुलिस कर्मचारी का बुलेट प्रूफ जैकेट के कारण बचाव हो गया। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed