{"_id":"681e5b34e16677c68401b5c0","slug":"the-government-sought-details-of-the-staff-from-the-higher-education-department-kaithal-news-c-18-1-knl1004-642964-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सरकार ने उच्चतर शिक्षा विभाग से स्टाफ का मांगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सरकार ने उच्चतर शिक्षा विभाग से स्टाफ का मांगा ब्योरा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव और बन रही युद्ध की स्थिति को देखते हुए प्रत्येक विभाग की ओर से उनके कर्मियों को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसे में अब प्रदेश सरकार ने उच्चतर शिक्षा विभाग से स्टाफ का ब्यौरा मांग लिया है। इस ब्यौरे के तहत जिलेभर में कॉलेज में तैनात प्राध्यापकों की जानकारी मांगी है।
वहीं, इस तनाव के बीच कॉलेजों में स्टाफ की भी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जबकि कुवि प्रशासन ने नौ व 10 मई को उसके अधीन आने वाले सभी कॉलेजों की परीक्षाएं रद्द की हैं। इन परीक्षाओं की तिथि की घोषणा आगामी आदेशों के बाद की जाएगी। हालांकि जिले में अभी तक स्कूलों को बंद करने को लेकर कोई भी फैसला नहीं लिया गया है।
दस्तावेज की प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग के अध्यापकों व प्राध्यापकों का काफी सहयोग रहता है। ऐसे में आपात स्थिति में आंकड़ों की जानकारी जुटाने को लेकर इनका अहम योगदान रहता है।
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा विभाग के कार्यकारी नोडल अधिकारी व राजकीय कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भांबू ने बताया कि विभाग के आदेशों के तहत जिलेभर के कॉलेजों में तैनात सभी प्राध्यापकों का ब्योरा मांगा
गया है। इसे देने के लिए कॉलेजों के सभी प्राचार्य को आदेश जारी कर दिए गए हैं।