फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The Gita is a guide for every era and place: Swami Gyananand

गीता हर युग-स्थान के लिए मार्गदर्शक : स्वामी ज्ञानानंद

Tue, 24 Mar 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 24 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The Gita is a guide for every era and place: Swami Gyananand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाई उदय सिंह किला में श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति और जीओ गीता परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय दिव्य गीता सत्संग का रविवार देर शाम विश्राम हो गया। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि सत्संग का कभी समापन नहीं होता, यह केवल विश्राम होता है। इसका उद्देश्य व्यक्ति के भीतर आत्मिक जागृति लाना है, जो निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।
उन्होंने भगवद्गीता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गीता केवल किसी एक समय या स्थान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व और हर युग के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में एक ही परमात्मा के अनेक रूपों और शक्तियों का वर्णन किया गया है, जो इसकी व्यापकता और समृद्धि को दर्शाता है।
विज्ञापन

स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि भगवद्गीता मानव जीवन के हर प्रश्न का समाधान प्रस्तुत करती है और इसे मानवता की मुस्कान बताया, जिसमें अमृत समान ज्ञान भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि
विज्ञापन
विज्ञापन

महाभारत की युद्धभूमि में भी शांति और धर्म का संदेश दिया गया, जो आज के समय में और अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि अशांति, युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं के बीच गीता का संदेश मानवता को सही दिशा दिखा सकता है।

समापन अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्ति व आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। इस दौरान पूर्व हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत, पूर्व चेयरमैन अरुण सर्राफ, श्याम लाल बंसल, समाजसेवी सुधीर मेहता, सतपाल जांबा और भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed