फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The general public should receive the benefits of government schemes: Deputy Commissioner

आमजन को मिलना चाहिए सरकारी योजनाओं का लाभ : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The general public should receive the benefits of government schemes: Deputy Commissioner
जन कल्याण ​शिविर में लोगों को जानकारी देते कर्मचारी।
कैथल। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त अपराजिता ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से आम नागरिकों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों का मौके पर ही पंजीकरण एवं समस्याओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन


उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जन कल्याण शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाते हुए एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 व 19 जून को भी लगेंगे जन कल्याण शिविर
एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि 17 जून को महाराणा प्रताप जी की जयंती पर सरकारी अवकाश रहेगा। इसलिए जन कल्याण शिविर 18 व 19 जून को आयोजित किए जाएंगे। सभी संबंधित विभाग अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी इन शिविरों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाएं। एडीसी ने बताया कि कैथल में यह शिविर लघु सचिवालय के सभागार में, कलायत, गुहला एवं पूंडरी में बीडीपीओ कार्यालय में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जन कल्याण शिविर में लोगों को जानकारी देते कर्मचारी।

जन कल्याण शिविर में लोगों को जानकारी देते कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed